10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ballia News: बहू बेटे की हत्या के बाद ससुर ने पोखरे में कूद कर दी जान

Ballia News: बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के चिलकहर चट्टी स्थित मटिहि मार्ग पर एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। जानकारी के अनुसार, नीरज चौरसिया के पिता झूलन चौरसिया ने ही पारिवारिक विवाद के चलते चार मंजिला इमारत में स्थित गोदाम और दुकान में आग लगा दी।

बेटे को घर से बाहर करना चाहता था मृतक


बताया जा रहा है कि झूलन चौरसिया अपने बेटे नीरज को घर से हटाना चाहता था, लेकिन नीरज हर बार बाद में जाने की बात कहकर टाल देता था। इसी रंजिश में आकर झूलन ने घटना की रात गोदाम और दुकान में आग लगा दी और बाहर से ताला बंद कर फरार हो गया।
इस भीषण आग में नीरज की पत्नी रितिका चौरसिया (24) और उनका चार वर्षीय पुत्र धीरज कुमार जिंदा जल गए, जिससे पूरे परिवार में मातम छा गया। घटना के बाद से ही झूलन चौरसिया फरार था, लेकिन मंगलवार को उसका शव पास के एक शिव मंदिर के पोखरे में संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ।


पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। वहीं, मृतका के मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने सास और जेठ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

बलिया

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग