7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ballia News: UPSC Result में बलिया का बोलबाला, 4 युवा हुए चयनित

UPSC Result : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा के घोषित परिणाम में बलिया जिले के चार प्रतिभाशाली युवाओं ने सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। इनकी सफलता से पूरे जिले में खुशी और उत्साह का माहौल है। परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्र के लोगों ने मिठाइयां बांटकर खुशी का […]

1 minute read
Google source verification

UPSC Result : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा के घोषित परिणाम में बलिया जिले के चार प्रतिभाशाली युवाओं ने सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। इनकी सफलता से पूरे जिले में खुशी और उत्साह का माहौल है। परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्र के लोगों ने मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया और सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी।


दौलतपुर निवासी रविशेखर सिंह ने यूपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर अपने परिवार और क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से गांव में खुशी की लहर है। ग्रामीणों का कहना है कि रविशेखर सिंह शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं और उनकी मेहनत का परिणाम अब सामने आया है।

स्थानीय लोगों में जश्न


इसी तरह चितबड़ागांव निवासी आदित्य कृष्ण तिवारी ने भी सिविल सेवा परीक्षा में चयनित होकर जिले को गौरवान्वित किया है। उनकी सफलता से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र के लोगों में उत्साह है। लोगों का कहना है कि उनकी मेहनत और लगन युवाओं के लिए प्रेरणा है। इसके अलावा पियरौटा गांव की बेटी शिक्षा पाठक ने भी यूपीएससी में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी उपलब्धि से खासकर क्षेत्र की बेटियों में उत्साह देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि शिक्षा पाठक ने यह साबित कर दिया कि बेटियां भी किसी से कम नहीं हैं।


वहीं खड़सरा (खेजुरी) की बेटी मोनिका श्रीवास्तव ने भी यूपीएससी में चयनित होकर अपने परिवार और जिले का मान बढ़ाया है। उनकी सफलता से गांव और क्षेत्र के लोगों में गर्व का माहौल है।
जिले के इन चारों युवाओं की सफलता से बलिया में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही कहा कि इन युवाओं की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा