
Ballia News
Ballia News : ओडिशा में हुए ट्रेन हादसे में 275 लोग काल के गाल में समा गए। इस हादसे में 900 लोग घायल हैं। इस ट्रेन हादसे में बलिया का लाल भी असमय मौत के मुंह में चला गया, जिसका शव गांव पहुंचने पर कोहराम मच गया। दोकटी थानाक्षेत्र के बहुआरा गांव का रहने वाला देवेंद्र सिंह कोरोमंडल ट्रेन के पेंट्रीकार में कर्मचारी था और खाना सर्व करता था। उसकी मौत से परिजनों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है।
कोरोमंडल ट्रेन में पेंट्री कार में था कर्मचारी
मृतक के चचेरा भाई ने बताया कि देवन्द्र सिंह (38) अपनी पत्नी पूजा और चार वर्षीय बच्ची सृष्टि के साथ कोलकाता में रहते थे। एक्सीडेंट के दिन भी वो अपनी ड्यूटी पर तैनात थे और हादसे का शिकार हो गए। दिन बाद उनके घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। मां, पत्नी और बेटी का बिलखना देखकर पूरा गांव रो पड़ा।
किया गया अंतिम संस्कार
दोकटी थानाक्षेत्र के बहुआरा गांव निवासी सूर्यदेव के बेटे देवन्द्र सिंह कोरोमंडल ट्रेन के पैंट्रीकार में तैनात थे। ट्रेन हादसे में उनकी मौत की खबर के बाद से गांव में लोग गमगीन थे। कल शव पैतृक आवास पहुंचा तो माहौल गमगीन हो उठा। परिजनों के रोने हर आंख गमगीन थी। देर शाम देवेंद्र का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
Published on:
08 Jun 2023 10:55 am
बड़ी खबरें
View Allबलिया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
