24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ballia News: माध्यमिक शिक्षकों के वेतन भुगतान में जांच के घेरे में जिला विद्यालय निरीक्षक, शासन ने मांगी रिपोर्ट

Ballia News: शासन के निर्देशों के विपरीत 179 शिक्षकों और शिक्षणेतर कर्मचारियों के वेतन भुगतान के मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। इस प्रकरण में अब जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) देवेंद्र गुप्ता भी जांच के दायरे में आ गए हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने उन्हें पत्र भेजकर पूरे मामले में स्पष्टीकरण मांगा है।


बताया जा रहा है कि यह मामला पूर्व डीआईओएस रमेश सिंह के कार्यकाल में हुई नियुक्तियों और उनके भुगतान से जुड़ा है। नियुक्तियों को लेकर विवाद बढ़ने के बाद शासन स्तर पर संज्ञान लिया गया, जिसके बाद रमेश सिंह का तबादला मऊ कर दिया गया, जबकि देवेंद्र गुप्ता को बलिया भेजा गया।


बलिया में कार्यभार संभालने के बाद डीआईओएस देवेंद्र गुप्ता ने संबंधित नियुक्तियों को संदिग्ध मानते हुए वेतन भुगतान पर रोक लगा दी थी। इसके विरोध में कई शिक्षक और कर्मचारी न्यायालय पहुंच गए, जहां से डीआईओएस से नियुक्तियों से जुड़े दस्तावेज और स्पष्ट रिपोर्ट मांगी गई।


इसी बीच वेतन भुगतान की प्रक्रिया शुरू किए जाने के आदेशों के बाद शिक्षा निदेशक ने डीआईओएस को पत्र जारी कर यह जानकारी मांगी है कि क्या उन्होंने इन 179 कर्मियों के वेतन भुगतान से संबंधित कोई आदेश जारी किया है। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि इस संबंध में न्यायालय को अवगत कराया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी प्रकार का अनियमित भुगतान न हो।


मामले में डीआईओएस देवेंद्र गुप्ता का कहना है कि वेतन भुगतान हेतु बिल भेजना एक नियमित प्रक्रिया है। हालांकि 179 शिक्षकों और कर्मचारियों के वेतन से जुड़े सवालों पर उन्होंने कोई स्पष्ट टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

बड़ी खबरें

View All

बलिया

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग