
Ballia crime news, Pc: Police
Ballia Teacher Murder: बलिया जिले के बिल्थरारोड क्षेत्र में पुलिस को शुक्रवार की आधी रात बड़ी सफलता मिली। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत खंदवा के पास बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई।
इस दौरान देवरिया जिले के नंदपुर कुकर घाटी निवासी कुख्यात बदमाश नितीश कुमार सिंह उर्फ मोहन सिंह (24 वर्ष) के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसका साथी, बरहज निवासी विकास सोनकर, अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा।
गिरफ्तार नितीश से पूछताछ में कई सनसनीखेज खुलासे हुए। उसने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों के साथ 16 सितंबर को महिला अध्यापिका राधिका वर्मा से सोने की चेन छीनी थी। इसके अलावा साहूपुर में शिक्षक देवेन्द्र प्रताप यादव और अध्यापिका कंचन सिंह से चेन व अंगूठी की लूट की थी। इसी वारदात के दौरान शिक्षक देवेन्द्र प्रताप यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
पुलिस ने नितीश के पास से .32 बोर की अवैध पिस्टल, दो खोखा कारतूस, तीन जिंदा कारतूस, बिना नंबर की अपाचे बाइक तथा लूट की रकम 12,530 रुपये बरामद किए हैं। घायल बदमाश का इलाज सदर अस्पताल, बलिया में चल रहा है।
फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले आजमगढ़ पुलिस ने भी लूट की घटनाओं में शामिल शिवम यादव का एनकाउंटर किया था।
Published on:
20 Sept 2025 08:29 am
बड़ी खबरें
View Allबलिया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
