16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ballia News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने जिलाधिकारी के अनुमोदन के उपरांत शिक्षा में गुणवत्ता बनाए रखने हेतु और जिले में शैक्षिक गतिविधियों के सुचारू रूप से संचालन के लिए 11 खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में व्यापक फेरबदल किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
ballia news

ballia news

बलिया जिले के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने जिलाधिकारी के अनुमोदन के उपरांत शिक्षा में गुणवत्ता बनाए रखने हेतु और जिले में शैक्षिक गतिविधियों के सुचारू रूप से संचालन के लिए 11 खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में व्यापक फेरबदल किया है।

जानिए कौन कहाँ गया


प्राप्त जानकारी के अनुसार नई तैनाती में दुर्गा प्रसाद सिंह को मुरलीछपरा से रेवती भेजा गया है। अरविंद कुमार को मुख्यालय से मुरली छपरा की जिम्मेदारी दी गई है। बेलहरी के बीईओ राजीव गंगवार को पदोन्नति देते हुए मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

पंकज कुमार सिंह का तबादला दुबहर से नवानगर किया गया है। राकेश कुमार सिंह को सीयर से दुबहर भेजा गया है। सुनील कुमार चौबे को बांसडीह से सीयर और अनूप कुमार त्रिपाठी को नवानगर से बांसडीह की जिम्मेदारी मिली है।

अन्य तबादलों में पवन सिंह को मनियर से रसडा, सुरेंद्र यादव को हनुमानगंज से मनियर और माधवेंद्र कुमार पांडेय को रसडा से हनुमानगंज भेजा गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है।