10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ballia News: महिला को घायल कर दुष्कर्म करने वाले का पुलिस ने किया एनकाउंटर

38 वर्षीय विवाहिता के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद फरार चल रहे आरोपी राजू तुरहा (32) निवासी मिड्ढा को पुलिस ने बुधवार देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

2 min read
Google source verification

Ballia Crime: सुखपुरा थाना क्षेत्र के वन बिहार पार्क के समीप मंगलवार शाम एक 38 वर्षीय विवाहिता के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद फरार चल रहे आरोपी राजू तुरहा (32) निवासी मिड्ढा को पुलिस ने बुधवार देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।पुलिस के अनुसार, पीड़िता मंगलवार शाम करीब 8:30 बजे वन बिहार पार्क के पास पैदल जा रही थी। इसी दौरान शराब के नशे में धुत आरोपी राजू तुरहा ने उसका पीछा किया और सुनसान जगह देखकर सड़क किनारे खेत में घसीट ले गया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला की बेरहमी से पिटाई की और गला दबाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया।

वारदात के समय क्षेत्र में शादियों के कारण डीजे बज रहे थे, जिसकी वजह से पीड़िता की चीख-पुकार दब गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इधर, घर न लौटने पर पीड़िता का 14 वर्षीय बेटा उसे खोजने निकला था। रास्ते में मां का शाल मिलने पर वह घर लौटा और परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो पीड़िता बेहोश हालत में मिली। परिजनों ने तुरंत आरोपी को दबोच लिया और डायल-112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को आरोपी सौंप दिया गया, लेकिन पुलिस कस्टडी से वह चकमा देकर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने बड़ी टीम गठित कर उसकी तलाश शुरू की।

पुलिस ने एनकाउंटर में आरोपी को पकड़ा

बुधवार देर रात मुखबिर की सूचना पर जब पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी और वह गिरफ्तार कर लिया गया।गंभीर हालत में पीड़िता को पहले जिला महिला अस्पताल लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे मंडलीय अस्पताल वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट व जान से मारने की कोशिश सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सुखपुरा थानाध्यक्ष कर रहे हैं।