15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ballia News : मनियर की नगर अध्यक्ष ऋतु देवी के शपथ ग्रहण पर संशय, सपा नेता पर दर्ज हुआ है मुकदमा, जानिए वजह

Ballia News : बलिया जिले के मनियर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के हुए चुनाव में सपा प्रत्याशी ऋतु देवी 1609 मत से विजयी हुई थीं। उन्होंने शिकायतकर्ता भाजपा की बुचिया देवी को हराया था जिन्हे सिर्फ 3309 मत मिले थे।

2 min read
Google source verification

बलिया

image

SAIYED FAIZ

May 26, 2023

Ballia News

Ballia News

Ballia News : शासन ने सभी जनपदों में नगर निगम, नगर पालिका परिषद् और नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर शपथ ग्रहण के लिए 26 और 27 मई का समय निर्धारित किया है। इसी क्रम में बलिया जनपद में भी आज सभी नगर निकायों में शपथ ग्रहण समारोह होना है पर मनियर नगर पंचायत के शपथ ग्रहण पर संशय की स्थित बन गई है। इसकी वजह है मनियर की माननीय बनीं नगर पंचायत अध्यक्ष सपा की ऋतु देवी पर दर्ज हुआ मुकदमा। यह मुकदमा बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दर्ज करवाया है।

इसलिए दर्ज हुआ मुकदमा

मनियर से इस बार नगर पंचायत अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित हुईं ऋतू देवी के विरुद्ध सदर कोतवाली में गुरुवार को मुकदमा दर्ज हुआ है। मुकदमा बेसिक शिक्षा अधिकारी बलिया ने दर्ज करवाया है। आरोप है कि उन्होंने कक्षा 6 के अंक पत्र में कूट रचना की और चुनाव के दौरान फर्जी अंकपत्र का प्रयोग किया था। इस मुकदमें के बाद हड़कंप मचा हुआ है। बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीराम सिंह ने बताया कि इस सम्बन्ध में देर शाम सम्बंधित धराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

प्रत्याशी ने की थी शिकायत

बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीराम सिंह ने बताया कि बीती 16 मई को नगर पंचायत अध्यक्ष की प्रत्याशी रही बुचिया देवी पत्नी घूरा ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर नवनिर्वाचित अध्यक्ष ऋतु देवी पर नामांकन पत्र में गलत जन्मतिथि की जानकारी देने और कूट रचना करने का आरोप लगाते हुए निर्वाचन निरस्त करने की मांग की थी। आरोप लगाया था कि निकाय चुनाव के नामांकन के दिन तक ऋतु देवी की आयु 25 वर्ष आठ माह 22 दिन ही थी, जिस कारण वह अध्यक्ष के निर्वाचन के योग्य नहीं थी। लेकिन कूट रचना कर गलत जन्म तिथि की जानकारी दी गई। इसपर जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है।

शपथ पर संशय

मुकदमा दर्ज होते ही शपथ ग्रहण पर संशय का माहौल बन गया। लोगों के फोन घनघनाने लगे। इस सम्बन्ध में नगर पंचायत मनियर के अधिशासी अधिकारी आशुतोष ओझा ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह को रोकने के संबंध में उन्हें कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है। ऐसे में शपथ ग्रहण कार्यक्रम पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चलेगा।