30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ballia News: नदी का जलस्तर बड़ने की सूचना मिलते मोटरसाइकिल से तटीय गांव पहुंचे जिलाधिकारी

सिकंदरपुर तहसील के बाढ़ संभावित क्षेत्र में जलस्तर बढ़ने की सूचना मिलते ही बलिया के जिलाधिकारी मोटरसाइकिल से ही गांव का निरीक्षण करने पहुंचे. यहां पर जिलाधिकारी बाढ़ संभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने के साथ ही ग्रामीणों से मिलकर के बातचीत की.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलिया

•

image

Abhishek Singh

•

Updated: 16 Jul 2023, 4:33 PM IST

blia_d_1.jpg

बलिया: जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने शनिवार को सिकंदरपुर तहसील के डुहां विहरा तथा सिसोटार दियारा क्षेत्र में मोटर साइकिल द्वारा दौरा किया। घाघरा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए डीएम ने बाढ़ संभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया और तटीय इलाके के लोगों और किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना.

जिलाधिकारी ने बताया कि बाढ़ को लेकर बलिया में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और सभी तैयारियां पूर्ण है. सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के सिसोटार गांव की सूचना मिली थी कि वहां पानी कुछ बढ़ रहा है। उसको सुनते ही हम अपनी पूरी टीम के साथ इस क्षेत्र में आए थे. मगर यहां पर अभी कोई ऐसी स्थिति नहीं है की कटान हो रहा हो या कोई जनहानि होने की संभावना हो। यहां पूरी तरीके से सभी लोग सुरक्षित हैं। फिर भी प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है और जनपद के किसी भी नागरीक को कोई भी समस्या नहीं आने दी जाएगी।

यह जनपद का दूरस्थ इलाका घाघरा नदी के किनारे का क्षेत्र है, इसलिए यहां पर गाड़ियां भी नहीं आ पाती है. लेकिन हम लोग यहां पर आए और यहां पर आने के बाद जो स्थानीय किसान भाई हैं उनसे भी मिलने का अवसर प्राप्त हुआ।

यहां पर वो स्थानीय खेती करते हैं बल्कि मैं कहूंगा जैविक खेती करते हैं, यहां पर एक बहुत ही पॉजिटिव चीज यहां देखने को मिली कि किसान जैविक शकरकंद और जैविक परवल की सब्जी उगाते हैं, जो निश्चित ही जनपद के लिए शुभ संकेत हैं और हम लोग इसको आगे भी बढ़ाएंगे।

जहां तक बाढ़ की बात की गई हैं तो हमारी किसान भाइयों से बात हुई है यहां किसी तरह की समस्या नहीं है और आगे भी किसी तरह की समस्या नहीं आने दी जाएगी। जिलाधिकारी ने सिसोटार दियारा क्षेत्र के किसानों को नगद राशि देकर से पुरस्कृत किया तथा शकरकंद, परवल की खरीदारी भी की। निरीक्षण में एसडीएम सिकंदरपुर, अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी, बाढ़ खंड अधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।