17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ballia News: लड़की वालों ने लड़के को मानसिक रूप से बीमार बता कर किया शादी से इंकार, घंटों चली पंचायत

लड़की वालों ने लड़के को मानसिक रूप से बीमार बता कर शादी से इंकार कर दिया। बलिया जिले के जयप्रकाशनगर क्षेत्र के खपड़िया बाबा स्थान पर हैरान करने वाला मामला सामने आया। बिहार के आरा जिला के सोहरा त्रिभुवानी गांव से आई बरात में दूल्हे को मानसिक बीमार बताकर लड़की पक्ष ने सिंदूर दान के समय शादी से इन्कार कर दिया।

less than 1 minute read
Google source verification
Ballia district

बलिया जिले में लड़की वालों ने लड़के को मानसिक रूप से बीमार बता कर शादी से इंकार कर दिया। बलिया जिले के जयप्रकाशनगर क्षेत्र के खपड़िया बाबा स्थान पर हैरान करने वाला मामला सामने आया। बिहार के आरा जिला के सोहरा त्रिभुवानी गांव से आई बरात में दूल्हे को मानसिक बीमार बताकर लड़की पक्ष ने सिंदूर दान के समय शादी से इन्कार कर दिया। दोनों पक्षों में इस बात को लेकर काफी देर तक जद्दोजहद चली। तीन घंटे मान मनौव्वल के बाद शादी सम्पन्न हुई।

रेवती थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी की शादी बिहार के आरा जिला के सोहरा त्रिभुवानी गांव निवासी के पुत्र के साथ तय थी। दोनों पक्षों की रजामंदी से क्षेत्र के खपड़िया बाबा स्थान पर सोमवार को विधि विधान से विवाह कार्यक्रम चल रहा था। सिंदूरदान के पूर्व किसी रस्म के दौरान लड़की पक्ष ने शादी से इन्कार कर दिया।

उसके बाद दोनों पक्षों में करीब तीन घंटे तक खूब जद्दोजहद चली। मंदिर के पुजारियों ने दोनों पक्षों को खूब समझाया बुझाया। तब जाकर शादी करने के लिए लड़की पक्ष तैयार हुआ और शादी संपन्न हुई।