
UP Police: योगी सरकार ने पुलिस प्रशासन में व्यापक फेर बदल करते हुए 15 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया। बेहतर प्रशासन और कानून व्यवस्था को बनाए रखने की दिशा में ये तबादले काफी महत्वपूर्ण हैं ।
बलिया के पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र विक्रम सिंह अब देवरिया के पुलिस अधीक्षक बनेंगे वहीं बलिया में डॉक्टर ओमवीर सिंह नए पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात किए गए हैं। डॉक्टर ओमवीर सिंह इसके पहले लखनऊ कमिश्नरेट में पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात थे।
16 जून 1968 को जन्मे डॉ. ओमवीर सिंह बुलंदशहर के निवासी हैं। कंप्यूटर इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल करने वाले ओमवीर सिंह 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने अपनी पहली पोस्टिंग बतौर एसपी गाजीपुर में की थी। ओमवीर सिंह ने प्रदेश के कई जिलों में अपनी सेवाएं दी हैं और मुख्तार अंसारी गैंग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए पहचाने जाते हैं।
बलिया के एसपी विक्रांत वीर का कार्यकाल महज पांच महीने का रहा। उन्हें बीते 26 जुलाई को बलिया का एसपी नियुक्त किया गया था। अब उन्हें देवरिया का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। योगी सरकार ने इन तबादलों के जरिए स्पष्ट संदेश दिया है कि प्रशासनिक कार्यों में लापरवाही या धीमी गति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तबादले को पुलिस महकमे में सख्त प्रशासनिक फैसले के तौर पर देखा जा रहा है।
Published on:
23 Dec 2024 10:28 am
बड़ी खबरें
View Allबलिया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
