
ballia news
जिले में कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के लिए बलिया एसपी ने बड़ा फैसला लिया। उन्होंने आठ उपनिरीक्षकों के कार्यस्थल में बदलाव करते हुए तत्काल कार्य भार ग्रहण करने का आदेश दिया।
एसपी ने उप निरीक्षक सुनील कुमार शर्मा को पुलिस लाइन से महिला थाना के लिए स्थानान्तरित किया है। इसी प्रकार उप निरीक्षक राजकुमार भारद्वाज को पुलिस लाइन से थाना खेजुरी, उप निरीक्षक सुभाष यादव को पुलिस लाइन से थाना भीमपुरा,उप निरीक्षक रामनक्षत्र गौतम को थाना रसड़ा से थाना दुबहड़ के लिए भेजा है।
वहीं पुलिस अधीक्षक ने उप निरीक्षक केसार अहमद को थाना रसड़ा से थाना मनियर, उप निरीक्षक मुन्ना राम को थाना रसड़ा से थाना सहतवार,उप निरीक्षक अच्छेलाल सरोज को थाना सिकन्दरपुर से थाना मनियर तथा उप निरीक्षक रामकेर यादव को थाना बांसडीह से थाना मनियर के लिए स्थानांतरित किया है। एसपी ने सभी को सम्बन्धित आदेश से अवगत होकर आदेश का तत्काल अनुपालन करने को कहा है।
Published on:
07 Jan 2025 09:32 am
बड़ी खबरें
View Allबलिया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
