17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SIR की चल रही थी मीटिंग…माहौल गर्माया, आपस में लड़ गईं दो महिला BLO, बाल खींचकर धक्का-मुक्की

Women BLO Fight in Ballia school : भृगु आश्रम स्थित एक कंपोजिट स्कूल में सरकारी बैठक में दो BLO आपस में भिड़ गई। दोनों ने एक दूसरे बाल पकड़कर खींचे।

less than 1 minute read
Google source verification

मीटिंग के दौरान स्कूल ही में भिड़ी दो BLO, PC- Video Grab

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। भृगु आश्रम स्थित एक कंपोजिट स्कूल में सरकारी बैठक के दौरान दो महिला कर्मचारी आपस में उलझ पड़ीं। बताया जा रहा है कि स्कूल में SIR से जुड़ी एक अहम बैठक चल रही थी, लेकिन कुछ ही देर में माहौल इतना गरमा गया कि मीटिंग विवाद और फिर हाथापाई में बदल गई।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दो महिला बीएलओ एक-दूसरे के बाल पकड़कर खींचती और धक्का-मुक्की करती नजर आ रही हैं। मौके पर मौजूद लोग बीच-बचाव की कोशिश करते दिखे, लेकिन काफी देर तक दोनों के बीच मारपीट और कहासुनी चलती रही।

बहस के दौरान टिप्पणी बनी वजह

मामले में एक पक्ष, दलित महिला बीएलओ सुमन देवी, ने दूसरी कर्मचारी नीलम सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उन्हें नोटिस वितरण के लिए बुलाया गया था। आरोप है कि जब उन्हें अपेक्षा से अधिक नोटिस दिए गए तो इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। सुमन देवी का दावा है कि बहस के दौरान उनके साथ जातिसूचक टिप्पणी की गई और उन्हें अपमानित किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि विवाद बढ़ने पर नीलम सिंह ने उनके बाल पकड़कर उन्हें जमीन पर गिरा दिया और घसीटा।

पुलिस पर एक्शन न लेने का आरोप

सुमन देवी ने यह भी कहा कि उन्होंने घटना की शिकायत पुलिस में की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उनका आरोप है कि पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही।

सरकारी ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों के बीच मारपीट और कथित जातिगत टिप्पणी जैसे आरोपों पर प्रशासन क्या रुख अपनाएगा? क्या निष्पक्ष जांच होगी या मामला शांत कर दिया जाएगा? फिलहाल पूरे घटनाक्रम को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज है।