6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिहार स्पेशल आर्म्स पुलिस की बस पलटी, 29 जवान घायल

Bihar Special Armed Police: बलिया में बिहार स्पेशल आर्म्स पुलिस की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 29 जवान घायल हो गए हैं।

2 min read
Google source verification
Bihar Special Armed Police

Bihar Special Armed Police: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में बिहार स्पेशल आर्म्स पुलिस के जवानों से भरी एक बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में बिहार पुलिस के 29 जवान घायल हो गए हैं। वहीं, 10 जवानों का अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है।

कैसे हुआ हादसा?

दरअसल, बिहार स्पेशल आर्म्स पुलिस की 18वीं बटालियन की E कंपनी, दीपावली और छठ पूजा के दौरान शांति व्यवस्था के लिए सीवान, बिहार जा रही थी। ड्यूटी पर रवाना हुई यह टीम देहरी आन सोन, रोहतास से प्राइवेट बस में सवार होकर यात्रा कर रही थी। इसी दौरान, थाना बैरिया क्षेत्र के चांद दियर पेट्रोल पंप के पास देर रात करीब 12:30 बजे बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कुल 29 जवान घायल हो गए।

घटना के बाद घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से 10 जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बलिया के सदर अस्पताल भेज दिया गया है, जबकि शेष 19 जवानों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा बैरिया में किया जा रहा है। सभी जवानों की स्थिति वर्तमान में स्थिर बताई जा रही है।

एसपी ने लिया घायलों का हालचाल

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक बलिया, विक्रांत वीर ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और डॉक्टरों से उनकी स्थिति के बारे में जानकारी ली। अस्पताल में अतिरिक्त चिकित्सकीय सेवाएं भी सुनिश्चित की गई है ताकि घायलों का उचित उपचार हो सके।

यह भी पढ़ें: CM योगी का बड़ा फैसला, 15 नवंबर तक यूपी में 24 घंटे रहेगी बिजली

ये जवान है गंभीर घायल

बिहार आर्म्स पुलिस के जवान देवेंद्र कुमार पासवान, संतोष कुमार सिंह, अमित पांडेय, गोल्डन कुमार ओझा, सोनू कुमार उपाध्याय, विकास कुमार, आशुतोष कुमार, रोहित राज, नेहान गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है।