4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा विधायक ने मोदी और योगी पर ही बोला हमला, सरकार के विरोध में दिया बड़ा बयान

सरकार के विकास के दावे की भाजपा के विधायक ने ही हवा निकाल दी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलिया

•

image

Ashish Kumar Shukla

•

Updated: 26 Oct 2017, 4:41 PM IST

bjp mla surendra nath singh attack on bjp

भाजपा विधायक के विवादित बोल

अमित तिवारी की रिपार्ट...

बलिया. केन्द्र और राज्य दोनों सरकारें देश में बदलाव का दावा कर रही है। पीएम मोदी और सीएम योगी तो यहां तक कह रहे हैं कि जितना विकास देश में इन तीन सालों में हुआ उतना विकास पिछले सत्तर सालों में नहीं किया जा सका था।

पर भाजपा के इस विकास के दावे की हवा खुद बीजेपी के ही एक विधायक खुलेआम निकाल रहे हैं। विधायक जी ने साफ कह दिया कि विकास पीएम मोदी और सीएम योगी के क्षेत्र में हो रहा होगा हमारे यहां तो कहीं विकास नहीं दिखता।। इतना ही नहीं नेता जी यूपी के स्वास्थ मंत्री को भी जमकर खरी खोटी सुनाई। साथ ही कहा कि उनके जिले में भाजपा सरकार की कोई हनक ही नहीं दिखती।

दरअसल बलिया जिले के बैरिया से भाजपा के विधायक हैं सुरेन्द्र सिंह, विधायक जी को पिछले कई दिनों से जिला अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन ना होने की शिकायत जनता द्वारा मिल रही थी। शिकायत के बाद भाजपा विधायक जिला अस्पताल इसकी हकीकत जानने पहुंच गये। पर यूपी में अधिकारियों की मनमानी भला किससे छिपी है। हुआ भी वही। जिला अस्पताल में सीएमओ में मिले ही नहीं।

सीएमओ के गैरहाज़िर होने कि जानकीरी पर सुरेन्द्र सिंह आगबबूला हो गए। आव देखा ना ताव धमकी भरे लहजे में कहा, कि अगर सीएमओ का यही रवैया रहा तो उन्हे उठाकर तीन दिन चेंबर में ही बंद कर दूंगा। सारी मनमानी भूल जायेंगे। साथ ही भाजपा कि सरकार में किसी तरह की हनक न होने की बात कही। कहा कि प्रदेश में सरकार का कोई भय नहीं दिख रह है।

पहले भी सरकार पर हमलावर रहे हैं सुरेन्द्र सिंह
बतादें कि यह पहला मौका नहीं है जब भाजपा के विधायक सुरेन्द्र सिंह अपने सरकार ही सरकार के खिलाफ बोल रहे हैं। इसके पहले भी जब भी विधायक जी को सरकार के विरोध में खड़ा होने का मौका मिला विधायक ने सरकार के दावे की जमकर हवा निकाली। इसके पहले बारिश की कटाम को लेकर भी सुरेन्द्र सिंह अपने ही सरकार के खिलाफ खड़े हो गये थे। हजारों लोगों के साथ एक मानव श्रृंखला बनाकर बंधा निर्माण जल्द किये जाने की मांग की थी। साथ ही उसके पहले और बाद में भी भाजपा सरकार के कामकाज पर सुरेन्द्र सिंह सवाल खड़ा करते रहे हैं।