बलिया. बीजेपी ने रविवार देर रात यूपी की राज्यसभा सीटों के लिये उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया। बीजेपी ने प्रदेश से कुल आठ उम्मीदवार की सूची जारी की है जिसमें अरूण जेटली, डॉक्टर अशोक वाजपेयी, विजयपाल तोमर, हरनाथ यादव, कांता कर्दम, डॉ. अनिल जैन, जीवीएल नरसिम्हा राव और सकलदीप राजभर शामिल है। सकलदीप राजभर यूपी के बलिया जिले के रहने वाले हैं और बीजेपी ने पूर्वांचल में राजभर वोटरों की संख्या को देखते हुए राजभर को टिकट देकर लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा दांव खेला है।