भीम गुप्ता को मिले 2484 वोट
देखा जाए तो नगर पंचायत में भाजपा के भीम गुप्ता को 2784 मत मिले, वहीं कांगे्रस समर्थित प्रत्याशी धर्मशीला को 2047 मत, भासपा के प्रत्याशी धर्मेंद्र कुमार मणिक को 1786, बसपा के दिनेश वर्मा को 799, सपा के प्रदीप गुप्ता 684, जबकि कम्युनिस्ट पार्टी के वशिष्ठ को 514, निर्दल संतोष को 176 सहित अन्य निर्दलों को अपना-अपना मत प्राप्त हुआ है वहीं नोटा में भी 60 मत पड़े है। नगर पंचायत मनियर में पहली बार भीम गुप्ता ने अपने निकटमत प्रतिद्वंदी कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी धर्मशीला को 737 मतों से पराजित कर जीत का ताज अपने सिर सजाया है।