
Ballia News
बलिया। बलिया के दया छपरा-प्रसाद छपरा के बीच NH-31 पर सड़क किनारे खेत में लाल रंग का लावारिस सूटकेस मिलने पर ग्रामीणों से पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सूटकेस को खोला तो सभी के होश उड़ गए। सूटकेस के अंदर एक किशोरी की सड़ी-गली लाश मिली है। उसे कई टुकड़ों में काटकर सूटकेस में रखा गया था। पुलिस ने मामले की फ़ौरन ही फारेंसिक टीम को मौके पर बुलाया और साक्ष्य संकलन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि कुछ दिनों पहले उत्तर प्रदेश के सोनभद्र और चंदौली जिले की सीमा पर एक ऐसी ही लाश पुलिस को सूटकेस में मिली थी। जिसका खुलासा आज तक नहीं हो सका है।
बैरिया थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंची, फिर...
बलिया के बैरिया थानाक्षेत्र से गुजरने वाले एनएच 31 पर सड़क किनारे खेत में एक सूटकेस मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी। घटना की सूचना पर सीओ बैरिया उस्मान, थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि सूटकेस के करीब जाने पर उससे बदबू आ रही थी। पुलिस ने सूटकेस खोला तो उसमे एक किशोरी का शव बरामद हुआ जिसके शरीर अंगों को बेरहमी से काटकर सूटकेस में भरा गया था।
गले में मिली माला
थाना प्रभारी ने बताया कि शव की पहचान करना काफी मुश्किल है। किशोरी की उम्र 15 से 16 साल है और उसके गले में एक माला पड़ी हुई है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि शव के साथ बैग किसी ने झाड़ियों में फेका होगा जिसे खींचकर कुत्ते या कोई और जानवर खेतों में ले आया होगा। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद और फारेंसिक रिपोर्ट के बाद ही कुछ निष्कर्ष निकाला जा सकता है।
Published on:
22 Oct 2023 02:38 pm
बड़ी खबरें
View Allबलिया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
