25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बलिया
बलिया में डीएम ने पद्मावत दिखाने वाले सिनेमा हॉल को दो दिन के लिये बंद कराया
Play video

बलिया में डीएम ने पद्मावत दिखाने वाले सिनेमा हॉल को दो दिन के लिये बंद कराया

बलिया के रसड़ा में पद्मावत फिल्म दिखाने वाले सिनेमा हॉज को डीएम ने दो दिन के लिये बंद कराया, संगठनों ने दी थी सिनेमा हॉल जलाने की धमकी।
Google source verification

बलिया. संजय लीला भंसाली क अब तक की सबसे विवादित फिल्म ‘पद्मावत’ को सुप्रीम कोर्ट ने जहां हर हाल में रिलीज करने का आदेश दिया वहीं देश भर में इसका जबरदस्त विरोध भी देखने को मिला। पर बलिया में तो ‘पद्मावत’ फिल्म लगाने वाले सिनेमा हॉल को ही जिलाधिकारी सुरेन्द्र विक्रम सिंह ने दो दिनों के लिये बंद करा दिया। मामला बलिया के रसड़ा का है, जहां के शारदा चित्र मंदिर में पद्मावत फिल्म 25 जनवरी को रिलीज के दिन से ही दिखायी जानी थी। पर जिलाधिकारी के आदेश के बाद सिनेमा हॉल को दो दिनों के लिये बंद कर दिया गया।


यहां फिल्म के विरोध को देखते हुए धारा 144 लागू कर दिया गया था। करणी सेना के सदस्यों ने शारदा चित्र मंदिर के सामने जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। इसके बाद अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ सिंह व दूसरे राजपूतों के नेतृत्व में प्यारे लाल चौराहे पर ‘पद्मावत’ फिल्म के निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली का पुतला दहन किया गया।

 

पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि देश में राजपूताना के लोग इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं। ऐसा इसलिये क्योंकि जिस काम से किसी जाति या धर्म की मर्यादा को ठेस लगे उसे तत्काल रोक देना चाहिये। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समाज को कुठाराघात पहुंचाने वाली फिल्म का प्रदर्शन तत्काल नहीं रोका गया तो सिनेमा हॉल जलने लगेंगे। देश में अशांति होगी। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने भी चेतावनी दी कि यदि ‘पद्मावत’ का प्रदर्शन रसड़ा में हुआ तो वैसी स्थिति बनेगी, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती।
By Amit Kumar