
स्कूल के लिए निकली छात्रा नहीं पहुंची घर
बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की छात्रा पांच दिन से लापता है। मामले में पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। अपहृता के पिता ने पुलिस को बताया कि 4 दिसम्बर को उनकी पुत्री स्कूल के लिये निकली, तब से वह वापस घर लौट कर नहीं आई।
परिजनों के अनुसार लोकलाज के कारण बीते कुछ दिनों से हम उसकी खोजबीन करते रहे थे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। हम लोगों द्वारा उसकी शादी तय की गयी है। फरवरी में उसका विवाह होने वाला है। ऐसे में उसके गायब होने से परिवार काफी परेशान है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं मामले में अपहृता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में इंस्पेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण में अभियोग पंजीकृत कर अपहृता की तलाश की जा रही है।
Published on:
08 Dec 2023 07:30 pm
बड़ी खबरें
View Allबलिया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
