15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

18 महीने की बच्ची को पेट में बांधकर दिनभर ई-रिक्‍श चला रहे पापा, दर्द भरी कहानी

करीब छह महीने पहले हादसे में कमलेश की पत्नी की मौत हो गई थी। कमलेश अपनी मां के साथ 6 महीने की बच्ची का देखभाल करतै है।

less than 1 minute read
Google source verification
e-riksha.jpg

कमलेश दोकटी थाना क्षेत्र के चिरंजी छपरा गांव का रहने वाला है। कमलेश वर्मा उर्फ लकड़ी उम्र 40 साल है। गांव वालों के अनुसार छह महीने पहले पत्नी की ट्रेन से गिर गई थी। जिसमें उसकी मौत हो गई थी। बच्ची को पालने की जिम्मेदारी बाप पर आ गई।


कमलेश बच्ची को पेट से बांधकर ई-रिक्‍श चलाता है। कमलेश की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। करीब सवा साल की दुधमुंही बच्ची है। उसे पालने और घर के खर्च का जिम्मा कमलेश पर है। उसके पास खेत भी नहीं है। आय जरिया मात्र रिक्‍शा ही है। उसने किराया पर ई-रिक्शा लिया है।

कमलेश ने की तीन शादियां
कमलेश की तीन शादियां हुई हैं। पहली शादी सहतवार थाना क्षेत्र में हुई थी, जिससे एक लड़का और एक लड़की है। पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद के कारण पत्नी बच्चे सहित दिल्ली में रह रही है। दूसरी शादी सावन छपरा में हुई थी। यह विवाह भी ज्यादा दिनों तक नहीं चला। दोनों में तलाक हो गया।

पटना लौटते समय पत्नी की हो गई थी मौत
तीसरी शादी रेवती से हुई थी, जो पत्नी मंदबुद्धि थी। उसने करीब सवा साल पहले एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के जन्म के बाद कुछ समय तक सबकुछ ठीक रहा, लेकिन होनी ने यहां भी कमलेश का साथ नहीं छोड़ा। करीब 8 महीने पहले छपरा से इलाज कर लौटने वक्त गौतम स्थान स्टेशन के पास तीसरी पत्नी की ट्रेन से गिरने के कारण मौत हो गई। तब से कमलेश ने भाड़े का एक ई रिक्शा लेकर बच्ची को पेट पर बांधकर चला रहा है, जो आजकल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।