
Weather Update
Rain Forecast: उत्तर प्रदेश में देर से पहुंचे मानसून से लोगों को खासा उम्मीदें थी, लेकिन जुलाई के महीने में मानसून ने कहीं खुशी बिखेर दी तो कहीं लोगों को निराश कर दिया। अब अगस्त में किसानों को मानसून की बारिश की उम्मीद है। खासतौर से धान की खेती करने वाले किसान मानसून को लेकर खासा चिंतित हैं। हालांकि जुलाई महीने में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मानसून मेहरबान रहा। जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिले सूखे रह गए। अब मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे के लिए डबल अलर्ट जारी किया है। इसके तहत मध्य यूपी और बुंदेलखंड के 12 जिलों में भीषण बारिश की संभावना बताई गई है। जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर लगभग पूरे यूपी के 20 जिलों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है। आइए जानते हैं किन जिलों की क्या स्थिति रहने वाली है।
इन जिलों में जारी किया गया भीषण बारिश का अलर्ट
इटावा, औरैया, जालौन, महोबा, बांदा, चित्रकूट, उन्नाव, कानपुर नगर, कन्नौज, हमीरपुर, रायबरेली, प्रतापगढ़ और इसके आसपास के जिलों में भारी से अतिभारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
इसके अलावा इटावा, गोंडा, महाराजगंज, गोरखपुर, मैनपुरी, श्रावस्ती, आजमगढ़, अमेठी, गोंडा, अयोध्या, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, फर्रुखाबाद, सिद्घार्थनगर, कौशांबी, प्रयागराज, मिर्जापुर, बलिया, बिजनौर और इसके आसपास के जिलों में झमाझम बारिश के साथ मेघगर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।
Published on:
01 Aug 2023 02:48 pm
बड़ी खबरें
View Allबलिया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
