4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घरेलू विवाद में बहु ने उठाया खौफनाक कदम, सास पर उड़ेल दिया उबलता चावल

उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद से बड़ी खबर सामने आ रही है। बांसडीह पुलिस के अनुसार थाने में स्थानीय थानाक्षेत्र निवासी एक महिला ने अपनी बहु पर जलाने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाई शुरू कर दी है।

less than 1 minute read
Google source verification

बलिया

image

SAIYED FAIZ

Dec 16, 2023

Ballia Kotwali Bansdih

घरेलू विवाद में बहु ने उठाया खौफनाक कदम, सास पर उड़ेल दिया उबलता चावल

बलिया। बलिया के बांसडीह कोतवाली थानाक्षेत्र में एक बहु पर सास को जलाने का आरोप लगा है। भुक्तभोगी सास के अनुसार घरेलू विवाद के में बहु ने चूल्हे पर चढ़ा चावल डंडे से मारकर इस तरह गिराया की वह पूरा उसके ऊपर गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से जल गई और उसके बदन में फोफले पड़ गए। घटना थानाक्षेत्र के छाता गांव की है। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर करवाई शुरू कर दी है।

सास ने लगाए गंभीर आरोप
इस संबंध में पुलिस को दी गई तहरीर में भुक्तभोगी छाता गांव निवासी मुन्नी देवी ने पुलिस को लिखित दिया है कि गुरुवार की शाम वह घर में चूल्हे पर अपना खाना बना रही थी। चूल्हे पर चावल पक रहा था। इसी दौरान उसकी बहु नंदिनी वहां आ गई और पुरानी बात को लेकर झगड़ा करने लगी। मुन्नी देवी का आरोप है कि उसी दौरान उसने जानबूझकर डंडे से चूल्हे पर पक रहे चावल की पतीली को गिरा दिया जिससे चावल का खौलता माढ़ उसके ऊपर गिर गया और वह जल गई।

बहु ने मचाया तांडव, मुकदमा दर्ज

मुन्नी देवी ने बताया कि इससे उसका मुंह और हाथ जल गया जिससे उसपर फोफले निकल आए। उसके बाद जब मैंने चिल्लाना शुरू किया तो उसने तांडव शुरू कर दिया और काफी देर तक गाली-गलौज करती थी। मैंने अपना इलाज अस्पताल में कराया और आज थाने में आकर तहरीर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि महिला द्वारा तहरीर मिली थी, जिसके आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज दिया गया।