
कार्तिक पूर्णिमा
बलिया. कार्तिक पूर्णिमा पर बलिया के गंगा नदी में महास्नान के लिए स्नानार्थियों की लम्बी कतार जुट चुकी है। यह 3 नवम्बर के मध्य रात्रि के बाद से शुरू होकर चार नवम्बर को पूरे दिन चलेगी। इसके लिए दोपहर से श्रद्धालुओं की जुटान होने लगी है। कार्तिक पूर्णिमा पर भृगु क्षेत्र में गंगा स्नान के महत्व का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक अनुमान के मुताबिक इस दिन तकरीबन 5 से 7 लाख लोग पवित्र नदी में डूबकी लगाते हैं। इसे लेकर जिला व पुलिस प्रशासन के साथ ही नगर पालिका प्रशासन की तैयारियां गुरुवार को देर रात तक चलती रहीं।
बतादें कि शहर से गंगा घाट की ओर से रोशनी व पानी की पर्याप्त व्यवस्था की गयी है। गंगा स्नान के बाद महर्षि भृगु मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ पूजन-अर्चन को पहुंचती है, लिहाजा वहां भी सुरक्षा से लगायत अन्य इंतजाम पुख्ता किये गये हैं। चूंकि पूर्णिमा के दिन से ही ददरी मेला की शुरूआत होती है, लिहाजा वहां भी तैयारी जोरों पर हैं। स्नानार्थियों के स्वागत को दुकानें सजने लगी हैं। अधिकारियों ने मेला क्षेत्र व स्नान घाट का गुरुवार को भी निरीक्षण किया। जहां कहीं भी तैयारियों में कमी रह गयी थी, उसे दूर करने के प्रयास तेज कर दिये गये।
मां गंगा की आज होगी विशेष आरती
कार्तिक पूर्णिमा का विशेष स्नान आज मध्य रात्रि के बाद से शुरू होगा। इससे पहले मुख्य स्नान घाट पर शुक्रवार की शाम को गंगा आरती होगी। नगरपालिका के अधिकारी व कर्मचारी आरती के मंच से लेकर अतिथियों के बैठने की व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। शाम को आरती शुरू होने तक ही गंगा तट पर लाखों की भीड़ पहुंच चुकी होती है, लिहाजा इसे ध्यान में रखते हुए नगरपालिका प्रशासन अपनी तैयारियों को अंजाम दे रहा है। गंगा आरती के लिए वाराणसी से पंडितों को बुलाया गया है।
Published on:
03 Nov 2017 02:19 pm
बड़ी खबरें
View Allबलिया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
