8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस मुस्लिम महिला ने फिर बनाई पीएम की शानदार पेंटिंग, मोदी की तस्वीर बनाने पर पति ने किया था घर से बेदखल

-पीएम के दोबार पीएम बनने पर मुस्लिम महिला ने उनकी पेंटिंग बनाकर भेजी -नगमा कई बार बना चुकी है पीएम मोदी और सीएम की तस्वीर  

2 min read
Google source verification
Pm Narendra Modi Painting

Pm Narendra Modi Painting

बलिया. प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पेंटिंग बनाने पर पति द्वारा घर से निकाली गई मुस्लिम महिला एक बार फिर सुर्खियों में है। सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के मटूरी गांव निवासी तलाकशुदा नगमा ने एक बार फिर पीएम मोदी की शानदार पेंटिंग बनाकर देश की लगातार दूसरी बार कमान संभालने पर प्रधानमंत्री को भेंट की है। नगमा के भाई जमशेद ने बुधवार को मीडिया को बताया कि मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में तरक्की करे तथा उनका कार्यकाल बेहद सफल साबित हो इसके लिए नगमा ने पवित्र रमजान में रोजा रखते हुए अल्लाह से विशेष प्रार्थना भी की है।

यह भी पढ़ें-
मुस्लिम महिला ने पीएम मोदी और सीएम योगी की पेटिंग बनाकर बांधी राखी, ससुरालवालों ने किया है बेदखल

IMAGE CREDIT: patrika

जमशेद ने बताया कि नगमा ने दो दिन पहले प्रधानमंत्री को डाक के जरिए अपने द्वारा बनाई गई उनकी तस्वीर भेजी है। नगमा ने बताया कि उसे बेहद खुशी है कि मोदी देश के फिर से प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। उनका कहना है कि मोदी रूपी उनके भाई ने देश की लाखों तलाकशुदा मुस्लिम महिलाओं के जीवन की रक्षा करने के साथ ही उनके जीवन में रोशनी लाने का काम किया है। नगमा ने बताया कि उसने मोदी के प्रधानमंत्री बनने की खुशी में स्वयं उनको बधाई देते हुए विशेष पेंटिंग तैयार की।

IMAGE CREDIT: patrika

2017 में पीएम मोदी की तस्वीर बनाने पर घर से निकाल दिया था पति
मार्च 2017 में नगमा ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पेंटिंग बनाई थी। जिसके बाद पति ने नगमा को अपने घर से निकाल दिया था। इस बारे में सिकन्दरपुर थाने में उसने मामला भी दर्ज कराया था। नगमा मुटुरी गांव निवासी शमशेर खान की पुत्री है। नगमा की शादी बसारीखपुर में हुई थी। उसके ससुराल वालों ने उसे घर से बेदखल कर दिया तबसे वह पिता के घर ही रहती है । तब से वह अपने पिता के घर ही रह रही थी।

IMAGE CREDIT: Patrika

मुस्लिम महिला ने पीएम मोदी और सीएम योगी की पेटिंग बनाकर बांधी राखी
अगस्त 2018 में नगमा ने पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ की राखी बांधते हुए तस्वीर बनाकर 2018 में भी चर्चा में आई थी और तीन तलाक के मुद्दे पर पीएम मोदी के प्रयासों की तारीफ की थी। नगमा ने राखी वाली पेंटिंग बनाने के बाद कहा था कि मेरे जैसे लाखों मुस्लिम बहनों के हक और हकूक की हिफाजत मोदी और योगी करेंगे।