15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुस्लिम महिला ने पीएम मोदी और सीएम योगी की पेटिंग बनाकर बांधी राखी, ससुरालवालों ने किया है बेदखल

महिला ने कहा- मेरे जैसे लाखों मुस्लिम बहनों के हक और हकूक की हिफाजत मोदी और योगी करेंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
Muslim women ties rakhi to the painting of Pm modi

मुस्लिम महिला ने पीएम की पेटिंग को बांधी राखी

बलिया. पीएम मोदी और सीएम योगी की पेटिंग्स बनाने पर ससुरालवालों की पिटाई खाने वाली मुस्लिम महिला एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार महिला ने पीएम मोदी और सीएम योगी को पेंटिंग्स बनाकर राखी बांधी है और तीन तलाक के मुद्दे पर पीएम मोदी के प्रयासों की तारीफ की है ।

जनपद के सिकन्दरपुर की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पेंटिंग बनाने पर पति के घर से बेदखल हुई नगमा एक बार फिर रक्षाबंधन पर मोदी और योगी की राखी बांधते हुए पेंटिंग बनाया है। जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। नगमा ने बताया कि मेरे जैसे लाखों मुस्लिम बहनों के हक और हकूक की हिफाजत मोदी और योगी करेंगे।

बता दें कि कुछ माह पहले थाना क्षेत्र के मुटुरी गांव निवासी शमशेर खान की पुत्री नगमा जिसकी शादी बसारीखपुर में हुई थी, जो मोदी और योगी का पेंटिंग बनाई थी जिससे उसके ससुराल वालों ने उसे घर से बेदखल कर दिया था। तब से वह अपने पिता के घर ही रह रही थी। एक बार पुनः वह योगी और मोदी को राखी बांधते हुए पेंटिंग बनाकर चर्चा में बनी हुई है। कुछ दिन पहले तस्वीर मोदी जी और योगी जी की बनाने को लेकर इसका पति तलाक़ दिया था, जिसके बाद वह अपने मायके में रही है।

BY- AMIT KUMAR