3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तीन तलाक बिल पास होने पर नगमा फिर बनाएंगी मोदी की पेंटिंग, एक बार मिल चुकी है तलाक की धमकी

शादी के बाद पीएम मोदी और सीएम योगी की पेेंटिंग बनाने पर पति ने नगमा को किया था घर से बाहर, बताया था पागल

2 min read
Google source verification
Nagme

नगमा

बलिया. यूपी के बलिया की मुस्लिम महिला नगमा ने लोकसभा में तीन तलाक पर बिल पेश होने के बाद इच्छा जताई हैं कि संसद भवन के सामने देशभर में तीन तलाक की सताई हुई बहनों के साथ पीएम नरेंद्र मोदी को राखी बांधते हुए पेंटिंग बनाएंगी। नगमा ने ये इच्छा अपने अब्बू से व्यक्त की है। दरअसल, पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की पेंटिंग बनाने पर नगमा के शौहर ने 9 सितम्बर को तीन तलाक की धमकी देते हुए घर से बेदखल कर दिया था।

यह भी पढ़ें-योगी सरकार पर इस बीजेपी विधायक का आरोप, कहा सपा-बसपा सरकार की तरह हो रहा काम

क्या था पूरा मामला
यह मामला बलिया के सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के बसारिकपुर गांव का है। जहां गांव की मोहम्मद शमशेर खान की बेटी नगमा परवीन (24) की शादी परवेज खान के साथ 26 नवंबर 2016 को हुई थी। ससुराल में नगमा पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की पेंटिंग बनाने लगी। यह पेंटिंग बनाकर अपने पति परवेज को दिखा दी, जो उसके पति को नागवार गुजरा और उसने अपने परिवार वालों को पेंटिंग दिखा दिया। परिवारवालों ने उसे पागल कहकर मारना-पीटना शुरु कर दिया। इससे परेशान होकर पीड़िता ने अपने पिता शमशेर से शि‍कायत की। शमशेर ने जब ससुरालवालों से पूछताछ की तो उन्होंने कहा कि नगमा पागल हो गई है। नरेंद्र मोदी और योगी का फोटो बनाकर घर में लगा रही है। इसको यहां रहने का कोई अधिकार नहीं है। इसी बीच नगमा को परवेज के दूसरी शादी करने की बात पता चली। दो दिन पहले वह ससुराल पहुंच गई, लेकिन उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। इसके बाद नगमा के पिता उसे अपने साथ थाने ले आए और पुलिस से शि‍कायत की। शमशेर खान की तहरीर पर भारतीय दंड संहिता की धाराओं 147, 323, 506 और 498 के तहत पति समेत छह लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

Story Loader