Anju in Pakistan: यूपी के बलिया की रहने वाली अंजू से पाकिस्तान में शादी का दावा करने वाला नसरुल्लाह अपनी बात से पलट गया है। उसने अंजू के साथ रिश्ते की जानकारी देते हुए पाकिस्तान पहुंचने की पूरी कहानी बताई है। 29 वर्षीय प्रेमी नसरुल्लाह उर्फ नस्त्र से मिलने पाकिस्तान गई 34 वर्षीय अंजू के मायके और ससुराल में लोग हैरान हैं। केंद्रीय जांच एजेंसियां मामले की पड़ताल में जुटी हुई हैं। इस बीच, अंजू ने पाकिस्तान से वीडियो जारी कर कहा है कि परिवार को परेशान न किया जाए। उसका नसरुल्लाह से शादी का इरादा नहीं है। वह जल्द भारत अपने घर लौटेगी और पति से अलग बच्चों के साथ रहेगी। लेकिन, उसके पति अरविंद का कहना है कि अंजू ने धोखा दिया है। उसके साथ रहने या नहीं रहने का फैसला बच्चे करेंगे। 15 वर्षीय बेटी मां के कदम से नाराज बताई जा रही है, जबकि छह वर्षीय बेटा यही कहता है कि पता नहीं मम्मी कहां गई है।