
Rail
वाराणसी. नये वर्ष में युवाओं के लिए नई सौगात लेकर आ रहा है। 2018 में कई बम्पर भर्तियां आने वाली हैं। उन भर्तियों में ये ऐसी सरकारी नौकरियां हैं जो आपकी किस्मत चमका सकती हैं। उन्हीं में से एक है रेलवे भर्ती। रेलवे में 3000 भर्तियां आने वाली है। उत्तरी रेलवे ने अप्रेंटिसशिप के 3000 से ज्यादा पदों का आवेदन निकाला है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 10वीं पास होना अनिवार्य है। इस नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार 27 जनवरी से पहले इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं।
पद का विवरण: रेलवे में आवेदन करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी के लिए अप्रेंटिस के पद के लिए कुल 3162 पद हैं।
शैक्षणिक योग्यता: रेलवे में आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों का किसी भी मान्यताप्राप्त संस्थान से 10वीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ आईटीआई का प्रमाणपत्र होना भी जरूरी है। बिना इसके अभ्यर्थी का आवेदन मान्य नहीं होगा।
आयु सीमा: रेलवे में आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 15 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 24 वर्ष होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क: रेलवे में आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों का आवेदन शुल्क बंटा हुआ है। जिसमें एससी, एसटी, पीएच और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन नि:शुल्क है। बाकी वर्गों के उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
चयन प्रक्रिया: रेलवे में आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। आवेदन करने की आखिरी तारीख: 27 जनवरी, 2018 है। इसके बाद किया गया आवेदन नहीं लिया जाएगा।
कैसे करें आवेदन: रेलवे में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.rrcnr.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवार दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें और मांगे गए जरूरी कागजातों को अटैच करें।
Published on:
24 Dec 2017 11:51 am

बड़ी खबरें
View Allबलिया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
