27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में बजाज शोरूम मालिक समेत दो की बेरहमी से हत्या, अपराधियों ने शव कुओं में फेंके, ठगी का शक

Rajasthan News: राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले में यूपी के बजाज शोरूम मालिक और मैकेनिक की हत्या कर शव कुओं में फेंक दिए गए। पुलिस जांच में जनरेटर डील के नाम पर ठगी और फिर हत्या का मामला सामने आया है।
2 min read
Google source verification

बलिया

image

Mohd Danish

Sep 24, 2025

CG News: 25 माह में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 1 करोड़ 88 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार(photo-patrika)

CG News: 25 माह में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 1 करोड़ 88 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार(photo-patrika)

Bajaj owner murder in Rajasthan: राजस्थान के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम 4 बजे उत्तर प्रदेश से आए दो लोगों की हत्या कर शव कुओं में फेंक दिए गए। मृतकों की पहचान बलिया के बजाज शोरूम मालिक अशोक सिंह और उनके मैकेनिक विकास कुमार के रूप में हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि उन्हें 9 लाख रुपए का जनरेटर मात्र 3.5 लाख रुपए में देने का झांसा देकर बुलाया गया और फिर सुनसान जगह पर हत्या कर दी गई।

भाई ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट

शाहजहांपुर SHO मनोहरलाल मीणा ने बताया कि मृतकों की गुमशुदगी की रिपोर्ट 21 सितंबर को दिल्ली के रेल भवन थाने में दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट अशोक सिंह के भाई और IRS अधिकारी निर्भय नारायण सिंह ने लिखवाई थी। दोनों 19 सितंबर से लापता थे। जांच में पता चला कि अशोक सिंह ने 16 सितंबर को जनरेटर खरीदने के लिए ऑनलाइन डील की थी।

घर से बिना बताए निकले थे शोरूम मालिक

परिजनों के अनुसार, अशोक सिंह घर से बिना बताए जयपुर के लिए निकले थे। 19 सितंबर से ही परिवार उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन मोबाइल फोन बंद मिला। परिजनों को संदेह होने पर पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करवाई गई।

हरियाणा और कोटपूतली में घुमाते रहे आरोपी

जांच में सामने आया कि अशोक और विकास को यूपी से आने के बाद आरोपियों ने हरियाणा और कोटपूतली क्षेत्र में लगातार घुमाया। कभी गुरुग्राम, तो कभी कोटपूतली के आस-पास उन्हें रखा गया। मोबाइल लोकेशन भी इन इलाकों में ट्रेस हुई, लेकिन बाद में शाहजहांपुर क्षेत्र में उनका फोन स्विच ऑफ हो गया।

पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

मोबाइल लोकेशन के आधार पर बलिया पुलिस ने राजस्थान पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद दोनों टीमें संयुक्त जांच में जुटीं। इसी दौरान शाहजहांपुर पुलिस को जौनायचाखुर्द और सांसेडी गांवों के कुओं से बदबू आने की सूचना मिली।

कुओं से निकाले गए शव

सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों कुओं से शव बाहर निकाले। मृतकों के परिजन मौके पर पहुंचे और देर शाम ही शव लेकर लखनऊ रवाना हो गए। पुलिस ने प्राथमिक जांच में इसे हत्या माना है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।