23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिवपाल यादव बोले- हमें कैंडल मार्च वाले ना समझे भाजपा, हम निकले तो लंका जलेगी

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही है, सपा कार्यकर्ताओं को लगातार परेशान किया जा रहा है।

2 min read
Google source verification
shivpal.jpg

समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर पक्षपातपूर्ण तरीके से काम करने का आरोप लगाया है। बुधवार को बलिया में अपनी प्रेस कांफ्रेंस में शिवपाल यादव ने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न नहीं रुका तो हम सड़क पर उतरेंगे।

समाजवादी पार्टी के लोग निकले तो लंका जलेगी: शिवपाल
शिवपाल सिंह यादव ने कहा, “सपा कार्यकर्ताओं को झूठे मामलों में फंसाकर जेल भेजा जा रहा है। अगर भाजपा सरकार हमारे लोगों पर फर्जी मुकदमे लिखना जारी रखेगी तो फिर हम चुप नहीं बैठेंगे। हम भगवान राम और कृष्ण को मानने वाले लोग हैं। हम अपने हाथों में मोमबत्तियां लेकर मार्च नहीं निकालेंगे। समाजवादी लोग जब एक साथ निकलेंगे तो फिर लंका जलेगी।”

भारत जोड़ो यात्रा पर चुप्पी, हमारा मकसद भाजपा को हराना
शिवपाल ने वार्ता में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर कोई जवाब नहीं दिया। सुभासपा और बसपा के साथ गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि वो आगे समय फैसला करेगा। सपा का एकमात्र उद्देश्य भाजपा को हराना है। शिवपाल ने कहा कि फिलहाल हम पार्टी के सभी लोगों को एक मंच पर लाने की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 29 जनवरी को भिड़ेंगे इंडिया-न्यूजीलैंड, जानें कितने में मिल रहा टिकट

शिवपाल ने कहा-भाजपा को हराकर 2027 में मजबूत बनेगी सपा
शिवपाल यादव ने कहा, “भाजपा सरकार की नीतियों की वजह से ही देश और प्रदेश में बेरोजगारी और महंगाई है। इसी वजह से नौजवान और गरीब आज आत्महत्या कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि 2024 में भाजपा को लोकसभा चुनाव हराना है क्योंकि तभी जाकर 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने का मार्ग और मजबूत होगा।