
बलिया
Ballia News: बलिया जिले में कोईरी समाज को गाली देने वाले सहतवार थाने के तत्कालीन उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह को एसपी ने क्लीन चीट दे दी है, इसे लेकर आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने शुक्रवार की दोपहर आंदोलन का ऐलान कर दिया।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिनों सहतवार थाना के तत्कालीन उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह द्वारा मौर्य समाज के एक शख्स को जातिसूचक गाली दी गई थी। जिसका ऑडियो वायरल हुआ था। मामले में सीओ बैरिया को जांच मिली थी। जांच में सीओ बैरिया ने उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह को दोषी पाया था। लेकिन इसबीच एसपी ने उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह को सिर्फ स्पष्टीकरण के आधार पर क्लीन चिट दे दिया।
गालीबाज उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह को क्लीन चिट मिलने के बाद आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने अब आंदोलन का ऐलान किया है।
Published on:
30 Dec 2023 09:33 am
बड़ी खबरें
View Allबलिया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
