12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ballia News: बारातियों ने लिया पिटाई का बदला, दूल्हे के घर पहुंचे लड़की पक्ष की जमकर धुनाई, महिला सिपाही भी घायल

लड़के वाले जब बरात ले कर लड़की के घर पहुंचे तो घरातियों और बारातियों में गाने को लेकर विवाद शुरू हो गया। इस बात को लेकर घरातियों ने बारातियों को पीट दिया। इसके बाद जब लड़की वाले लड़के वालों के घर पहुंचे तो वहां लड़की वालों की खूब लानत मलानत हुई।

less than 1 minute read
Google source verification

बलिया जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां पर लड़के वाले जब बरात ले कर लड़की के घर पहुंचे तो घरातियों और बारातियों में गाने को लेकर विवाद शुरू हो गया। इस बात को लेकर घरातियों ने बारातियों को पीट दिया। इसके बाद जब लड़की वाले लड़के वालों के घर पहुंचे तो वहां लड़की वालों की खूब लानत मलानत हुई। मामला खूब चर्चे में आ गया।

बारात के गाने को लेकर हुआ था बवाल


प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 अप्रैल को आजमगढ़ के तरवा थाना क्षेत्र के ठाटा गांव से बलिया के शादियाबाद गांव में बारात गई थी। इस बीच DJ पर आजमगढ़ में घर बा केकरा बाप के डर बा… गाना बज रहा था। इसी दौरान गाने को लेकर घरातियों ने विरोध जताया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। कुछ लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। लेकिन जब बारात लौटने लगी तो घरातियों ने बारातियों के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। इसमें चार लोग घायल हो गए। इसमें एक की हालत गंभीर है।

शनिवार को बलिया से लड़की वाले कार से गांव में आए थे। अभी सभी गाड़ी पर ही बैठे थे कि ग्रामीणों ने लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर से मारपीट करना शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और बीच-बचाव की कोशिश की। इसमें एक महिला सिपाही भी घायल हो गई और उसका सिर फट गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यालय से अतिरिक्त फोर्स भेजी गई है।