
अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही गर्म हवाओं की वजह से यूपी के कई जिलों में बारिश होने के आसार हैं। इसे देखते हुए, मौसम विभाग ने आज यानी 14 फरवरी को भी बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, प्रयागराज समेत 16 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। बीते 24 घंटों में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश हुई।
दरअसल, दक्षिणी गुजरात के पास एक चक्रवाती हवा दबाव बना रही है। वहीं, बंगाल की खाड़ी की ओर भी तटवर्ती क्षेत्र के ऊपर हवा का दबाव बना है। दोनों सागरों से आने वाली गर्म हवाएं उत्तर प्रदेश के ऊपर मिल रही हैं। इसके साथ ही, एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। इसी वजह से यूपी में बारिश का मौसम जारी है।
मौसम विभाग की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, यूपी में आज यानी 14 फरवरी 2024 को आकाशीय बिजली गिरने के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं, 15 फरवरी को मौसम के शुष्क रहने के आसार हैं। इस दौरान प्रदेश का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, देवरिया, बलिया, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, मिर्जापुर, सोनभद्र समेत 16 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।
Published on:
14 Feb 2024 02:41 pm
बड़ी खबरें
View Allबलिया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
