हाल ही में विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह हुआ था। इसमें उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा भी पहुंचे थे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री कुलपति और जिला प्रशासन को मिलकर जल निकासी का विकल्प तलाशने और प्रस्ताव बनाने को कहा था। लेकिन इस दिशा में क्या कदम उठाए गए हैं इसकी किसी को जानकारी नहीं। बीते दो वर्षों में इस समस्या का कोई स्थायी हल नहीं निकल सका है। हालांकि, पूर्व जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने विश्वविद्यालय परिसर को जलजमाव से मुक्ति दिलाने की दिशा में कुछ कदम उठाए थे लेकिन उनके जाने के बाद से स्थिति जस की तस है।