7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में पहुंचे योगी के मंत्री, बोले प्रधानमंत्री ने महिलाओं को दिया उनका हक

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि देश में पूर्व से ही शक्ति के रूप में दुर्गा, समृद्धि के रूप में लक्ष्मी और ज्ञान के रूप में सरस्वती सहित अनेक देवियों की पूजा होती है। सरकार मातृशक्ति का सम्मान करते हुए उनके उत्थान और विकास के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
yogimantri_1.jpg

मुख्य अतिथि डॉ0 दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’,

बलिया: सिकन्दरपुर तहसील क्षेत्र के रक्सा में स्थित किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय के क्रीड़ा परिसर में नारी शक्ति बंदन अधिनियम -2023 विषयक एक परिचर्चा का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि डॉ0 दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, प्रभारी मंत्री, जनपद बलिया, विशिष्ट अतिथि नीरज शेखर सांसद, राज्यसभा, रविंद्र कुशवाहा सांसद सलेमपुर, उपेंद्र तिवारी पूर्व राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार श्रीमती केतकी सिंह विधायक बांसडीह, भगवान पाठक पूर्व विधायक, सिकंदरपुर, संजय यादव पूर्व विधायक व जिला अध्यक्ष, भाजपा बलिया रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती व मां भारती के छायाचित्र पर पुष्पार्चन व माल्यार्पण कर हुआ। सभी अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय के संस्थापक व प्रबंधक ललन सिंह ने किया।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि देश में पूर्व से ही शक्ति के रूप में दुर्गा, समृद्धि के रूप में लक्ष्मी और ज्ञान के रूप में सरस्वती सहित अनेक देवियों की पूजा होती है। सरकार मातृशक्ति का सम्मान करते हुए उनके उत्थान और विकास के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति को और अधिक सम्मान और अन्य विकास के क्षेत्र में भागीदारी देने के लिए 33% आरक्षण प्रदान किया है।
इस दौरान पंदह व गड़वार ब्लॉक की करीब 800 महिला स्वयं सहायता समूह के कार्यकत्रीयों, आशाओं, महिला ग्राम प्रधानों, बी डी सी प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।