27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बलिया
उत्सर्ग एक्सप्रेस के नीचे फंसकर युवक की मौत, प्लेटफॉर्म तोड़कर निकाला गया
Play video

उत्सर्ग एक्सप्रेस के नीचे फंसकर युवक की मौत, प्लेटफॉर्म तोड़कर निकाला गया

पैर फिसलने से ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरकर फंस गया था युवक।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलिया

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 29 Sep 2018, 1:11 PM IST

बलिया. यूपी के बलिया जिले में जरा सी गलती के चलते उत्सर्ग एक्सप्रेस में चढ़ते समय एक युवक का पैर फिसला और वह प्लेटफॉर्म व ट्रेन के बीच में गिर गया। किसी तरह से प्लेटफॉर्म तोड़कर उसे निकाला गया पर उसे बचाया नहीं जा सका। उसे तत्काल अस्पताल भेजा गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

बताया गया है कि प्लेटफॉर्म नंबर एक पर टाटा-छपरा उत्सर्ग एक्सप्रेस बलिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर आकर खड़ी हो रही थी। इसी दौरान लोग उसमें चढ़ने लगे। ट्रेन में चढ़ने के दौरान ही अचानक एक युवक का पैर फिसला और वह नीचे गिर गया। इसके बाद तो हड़कम्प मच गया। तुरंत बचाव कार्य शुरू किया गया। ड्रिल मशीन से प्लेटफार्म को काटा जाने लगा।

 

घंटों बचाव कार्य के बाद आखिर में प्लेटफॉर्म काटकर युवक को वहां से निकाला गया। पहले से ही 108 एंबुलेंस की व्यवस्था थी सो युवक के निकलते ही उसे तत्काल अस्पताल के लिये रवाना कर दिया गया। पर वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यात्री का नाम परमानंद सिंह बताया गया है जो बलिया के मिड्ढी के रहने वाले थे। आरपीएफ ने परिजनों को इसकी सूचना दे दी और शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

By Amit Kumar