जीएम के सामने इलेक्ट्रॉनिक रेलवे फाटक की खुली पोल, आधा बंद आधा खुला

पहली बार जिले के रेलवे ट्रैक व स्टेशनों के निरीक्षण करने पहुंचे बिलासपुर रेलवे जोन के जीएम के सामने ही क्रॉसिंग पर एक तरफ  का रेलवे गेट बंद ही रहा, वहीं दूसरे ओर का खुला ही नहीं।

3 min read
Dec 24, 2016
Balod : GM took the first district in the inspection of the railway technical fault, officials cracked
बालोद.जिले के रेलवे ट्रैक व स्टेशनों के निरीक्षण में पहली बार पहुंचे बिलासपुर रेलवे जोन के जीएम के सामने ही तकनीकी खराबी आ गई। निरीक्षण के दौरान खोलने के दौरान एक तरफ का रेलवे गेट बंद ही रहा, वहीं दूसरे ओर का खुला ही नहीं, जिससे जीएम व डीआरएम नाराज दिखे। वे इस दौरान सभी अधिकारियों की जमकर क्लास ली और सही तरीके से गेट का मेंटनेंस नहीं होने पर सवाल-जवाब किए। ज्ञात हो की बिलासपुर रेलवे जोन के जीएम सत्येंद्र कुमार सिंह पहली बार जिले के दौरे के दौरान बालोद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किए और यात्रियों से परेशानी पूछी तो नगरवासियों ने भी अपनी समस्या अधिकारी को बताई। इस दौरान रेलवे अधिकारियों को जीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यात्रियों को रेलवे स्टेशन में पर्याप्त सुविधा दें।

रेलवे का गेट खुला तो बंद होने का नाम न ले
बालोद रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के बाद जीएम अपनी टीम के साथ भैंसबोड़ रेलवे गेट का भी निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने रेलवे पटरी सहित गेट का भी जायजा लिया, पर जब इलेक्ट्रॉनिक गेट का जायजा लिया तो उस समय गेट बंद था। गेट खोलने कहा गया तो एक तरफ का बन्द रहा, तो दूसरा खुला रहा, जो बन्द होने का नाम ही नहीं ले रहा था। तकनीकी खराबी को सुधारने के बाद ही गेट बन्द हुए। इस दौरान ग्राम भैंसबोड के ग्रामीण भी जीएम से मिले। सरपंच घना राम ठाकुर ने जीएम को पुष्पहार पहना कर स्वागत किया।

रेलवे स्टेशनों पर दिव्यागों के लिए रंैप बनाने की चल रही है योजना
जब पत्रिका ने बिलासपुर जोन के जीएम सत्येंद्र कुमार सिंह से जब जिले के रेलवे स्टेशनों में दिव्यंगों के चढऩे के लिए रैम्प नहीं बनने के कारण उनको प्लेटफार्म में प्रवेश करने भारी परेशानी होती है, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा इस पर विचार चल रहा है और जल्द ही सभी रेलवे स्टेशनों ने दिव्यांगों के चढऩे-उतरने के लिए रैम्प बनाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बता दें कि रेलवे स्टेशन में सीढ़ी तो बनाई गई है पर दिव्यांगों को इन सीढ़ी से गुजर कर रेलवे स्टेशन में जाना पड़ रहा है। यह स्थिति जिले के अधिकतर रेलवे स्टेशन पर है।

बालोद स्टेशन में नगरवासियों ने ये रखी मांगें
इधर नगर के पुराना बस स्टैंड व्यापारी संघ ने रेलवे सेवाओं में विस्तार की मांग की है। पाररास रेलवे क्रासिंग पर ओवहर ब्रिज बनाया जाए। बालोद रेलवे में आरक्षण काउंटर का स्वतन्त्र कार्यालय की व्यवस्था की जाए ताकि बिना रुकावट के टिकट काउंटर चलता रहे। जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशन के अनुरूप प्लेटफार्म व शेड तथा पार्किंग की व्यवस्था की जाए। 20 दिसंबर से 78826-27 डेमो पैसेंजर को तीन दिनों है उसे सप्ताह भर चलाकर उसका फेरा बढ़ाया जाए और नियमित की जाए।

भैंसबोड़ में बनेगा पैसेंजर हाल्ट, पर जीएम को नहीं थी जानकारी
बता दें कि ग्राम भैंसबोड़ व आसपास के 14 गांव के लोगों की विगत 20 साल की मांग है कि भैसबोड़ में रेलवे स्टेशन बनाया जाए। ग्रामीणों की मांग को तो रेलवे डीएमआर राहुल गौतम ने पूरा कर दिया और पहले ही घोषणा कर दी थी कि यहां पैसेंजर हाल्ट बनाएंगे। पर इसकी जानकारी जीएम को नहीं दी गई थी। इस दौरान कहा की कोशिश चल रही है। बाद में डीएमआर गौतम ने जीएम को बताया कि यहां पैसेंजर हाल्ट बनाया जा रहा है। जब जीएम को पता चला कि यह पैसेंजर हाल्ट ग्रामीणों के श्रमदान से बनाया जाएगा तो उन्होंने ग्रामीणों को बधाई भी दी पर जल्दबाजी के कारण यह बता नहीं पाए कि आखिर कब तक पैसेंजर हाल्ट बनाने का काम कब शुरु होगा।

रेलवे कर्मियों के नए भवनों का लोकार्पण
दक्षिण पूर्व रेलवे बिलासपुर जोन महाप्रबंधक सत्येंद्र कुमार पहली बार निरीक्षण में अपने सेलून से दल्लीराजहरा रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां उन्होंने स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया और यात्रियों व रेलवे कर्मियों के लिए निर्मित भवनों का लोकार्पण किया। इस दौरान महाप्रबंधक ने रेलवे कर्मचारियों व उनके बच्चों के लिए बने रेलवे इंस्टीट्यूट व जिम, चालक दल परामर्श केंद्र एवं कंप्यूटरीकृत पास अनुभाग केंद्र का लोकार्पण किया। जिसके बाद उन्होने रेलवे अस्पताल, स्टेशन, प्लेटफार्म एवं रिले कक्ष का निरीक्षण किया।
Published on:
24 Dec 2016 12:14 pm
Also Read
View All

अगली खबर