24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चलती बस में हादसा! ड्राइवर ने अचानक लगाया ब्रेक, कांच तोड़कर जमीन पर गिरी छात्रा, मचा हड़कंप

Balod Road Accident: शुक्रवार को बालोद-दुर्ग मुख्य मार्ग पर पारागांव के पास बस में सवार आत्मानंद स्कूल की कक्षा 12वीं की छात्रा गिरकर घायल हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification
Balod ACCIDNET nEWS

Balod Road Accident: बालोद जिले के कोतवाली थाना इलाके के पारागांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। चलती बस में अचानक ब्रेक लगने से एक छात्रा बस के सामने का कांच तोड़ते हुए जमीन पर गिर गई। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि छात्रा दरवाजे के पास बैठी थी। यह घटना शुक्रवार सुबह 11 बजे की है।

छात्रा का इलाज जारी

छात्रा हादसे के तुरंत बाद बेहोश हो गई, लेकिन गनीमत रही कि वह गंभीर चोट से बच गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे निजी वाहन से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मुख्य बिंदु: घटना बस के अचानक ब्रेक लगने के कारण हुई।

घटना के बाद मची अफरा-तफरी

बोड़की निवासी छात्रा रिया अपनी सहेलियों के साथ बस में सवार होकर स्वामी आत्मानंद स्कूल जा रही थी, तभी पारागांव के पास घटना घट गई। इस घटना के बाद बस में अफरा-तफरी मच गई। लगभग 30 से 40 यात्री भी बस से नीचे उतर गए। घायल छात्रा को अस्पताल लाने एंबुलेंस से संपर्क किया गया तो संपर्क नहीं हुआ। छात्रा की गंभीर स्थिति को देखते हुए लोगों की मदद से पत्रिका की टीम ने कार से उसे जिला अस्पताल पहुंचा कर भर्ती कराया।

यह भी पढ़े: बड़ा हादसा! बारातियों की कार ने 2 युवकों को कुचला, हादसे में पैर के हुए 2 टुकड़े, एक की मौत

Balod Road Accident: बस में सवार कई यात्री पैदल बस स्टैंड गए

घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई। घटना को देखने नीचे उतरे कई यात्री पैदल ही बस स्टैंड झलमला चले गए। फिलहाल छात्रा की स्थिति में पहले से सुधार है।