जीजा और नाबालिग साली का चल रहा था अफेयर, शादी का झूठा वादा कर किया दुष्कर्म, 20 साल तक कारावास
बालोदPublished: Jul 23, 2023 12:02:13 pm
CG Balod Crime News : नाबालिग को शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने वाले को 20 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है।


जीजा और नाबालिग साली का चल रहा था अफेयर, शादी का झूठा वादा कर किया दुष्कर्म, 20 साल तक कारावास
CG Balod Crime News : नाबालिग को शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने वाले को 20 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है। विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) किरण कुमार जांगड़े ने संजू यादव पिता शोमा राम यादव (28) जिला कांकेर को सजा सुनाई। धारा 363 में तीन वर्ष का सश्रम कारावास, धारा 366 के आरोप में पांच वर्ष सश्रम कारावास और धारा 376 एवं लैंगिक अपराधों के संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 6 के आरोप 20 वर्ष की सजा सुनाई गई है। (cg crime news) साथ ही 7 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया है।