
बालोद जिले की सीमा पर नेशनल हाईवे पर तैनात दुर्ग आरटीओ की उड़नदस्ता टीम पर अवैध वसूली का आरोप लग रहा है। ट्रक चालक टीम पर लगातार वसूली और मारपीट के आरोप लगा रहे हैं। ताजा मामला रायपुर-जगदलपुर नेशनल हाईवे-30 पर पुरूर थाना क्षेत्र के ग्राम मुजालगोंदी का है। आरोप है कि रविवार को उड़नदस्ता टीम ने ट्रकों को रोककर एंट्री के नाम पर पैसे मांगे और नहीं देने पर चालान काटने की धमकी दी। इससे नाराज ट्रक चालकों ने करीब 3 घंटे तक हाईवे जाम कर दिया था।
यह भी पढ़ें :
ट्रक चालक विकास यादव ने बताया कि टीम ने पीछा कर उसका ट्रक रोका और एक कर्मचारी ने कॉलर पकड़कर नीचे उतार दिया। गाली-गलौज करते हुए वसूली की। कागजात पूरे होने के बावजूद एंट्री के नाम पर पैसा मांगा जाता है। यही इस विभाग का नियम बन गया है। छत्तीसगढ़ ड्राइवर संघ भानुप्रतापपुर के अध्यक्ष रोहित कुमार ने कहा कि दुर्ग की टीम अति कर रही है। कागज न होने पर कार्रवाई समझ आती है, लेकिन पूरे दस्तावेज के बाद भी धमकाना गलत है।
इस मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ ड्राइवर संघ ने कलेक्टर से मुलाकात की। मुंजालगोंदी, मरकाटोला और चारामा घाट के पास हो रही वसूली और मारपीट पर रोक लगाने की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष रोहित देवांगन ने चेतावनी दी कि वसूली नहीं रुकी तो ड्राइवर संघ बड़ा प्रदर्शन करेगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन और दुर्ग आरटीओ की होगी। मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए और ड्राइवरों को सुरक्षा दी जाए।
यह भी पढ़ें :
ड्राइवर संघ ने कहा कि कोई व्यक्ति गलत कर रहा है तो उसका विरोध करना ही पड़ेगा। आरटीओ ने गलत किया। लगातार दबाव, दस्तावेज पूर्ण होने पर भी जबरदस्ती चालानी कार्रवाई करती है। कुछ भी हो खामी निकालकर चालानी करते हैं। एंट्री के नाम पर तो और ज्यादा।
दुर्ग उड़नदस्ता के निरीक्षक संतोष हरिपाल ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि चालानी कार्रवाई को ही अवैध वसूली बताया जा रहा है। मामले की जांच कर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित विषय:
भिलाई स्टील प्लांट
big breaking
Big news
Breaking News
BSP
cg breaking news
cg hindi news
cg latest news
cg news
cg news in hindi
cg patrika news
chhattisgarh
Chhattisgarh news
छत्तीसगढ़ पुलिस
CM Vishnu Deo Sai
Collector
Deputy CM Arun Sao
Deputy CM Vijay Sharma
patrika news
patrika news in hindi
pm modi
PM Narendra Modi
police
Updated on:
24 Aug 2026 11:37 pm
Published on:
24 Aug 2026 11:37 pm
