17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नगर पालिका बालोद में बजट हुआ पेश, भाजपा ने बजट की कॉपी फाड़ी

नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने गुरुवार को पालिका में बजट पेश किया। दो साल कोरोना की वजह से बजट पेश नहीं किया गया था। 2893.55 लाख आय का बजट पेश किया।

3 min read
Google source verification
सामान्य सभा: नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने पेश किया बजट

भाजपा पार्षदों ने एजेंडा सूची तैयार नहीं करने और लापरवाही का आरोप लगा बजट की कॉपी फाड़ी,भाजपा पार्षदों ने एजेंडा सूची तैयार नहीं करने और लापरवाही का आरोप लगा बजट की कॉपी फाड़ी,भाजपा पार्षदों ने एजेंडा सूची तैयार नहीं करने और लापरवाही का आरोप लगा बजट की कॉपी फाड़ी

बालोद. नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने गुरुवार को पालिका में बजट पेश किया। दो साल कोरोना की वजह से बजट पेश नहीं किया गया था। 2893.55 लाख आय का बजट पेश किया। अध्यक्ष सभा कक्ष में बजट के दौरान अध्यक्ष व विपक्षी भाजपा पार्षदों के बीच जमकर बहस हुई। भाजपा पार्षदों ने कहा कि पालिका अध्यक्ष मनमर्जी करते हैं। अपने मन मुताबिक सबकुछ तय कर लेते हैं। बजट में एजेंडा सूची तैयार नहीं करने और बजट पेश करने में लापरवाही का आरोप लगाते हुए भाजपा पार्षदों ने बजट की कॉपी फाड़कर परिसर में फेंक दी। जमकर नारेबाजी की। वहीं कांग्रेस पार्षदों ने बजट को हर वर्ग के हित में बताया। जबकि भाजपा ने नगर विरोधी व बिना योजना का बजट बताया।

कागज में ही बजट, जमीनी स्तर पर कुछ नहीं
भाजपा पार्षद कमलेश सोनी ने बताया कि पालिका की सामान्य सभा की बैठक हुई। अन्य विषयों के साथ 2022-23 की वित्तीय वर्ष के आय व्यय बजट का अनुमोदन व 2021-22 पुनरीक्षित बजट का अनुमोदन करने का निर्णय लिया था। लगातार विपक्षी पार्षदों की विषय सूची के साथ एजेंडा जारी करने की मांग की जा रही है। आज तक ध्यान नहीं दिया गया। इसलिए बजट का विरोध किया। इसमें भाजपा पार्षद यज्ञदत्त शर्मा, कमलेश सोनी, रिच्छेद मोहन कलिहारी, राजू पटेल, लेखन साहिरो, सरोजिनी डोमेंद्र साहू, सुनील जैन के शामिल हुए।

हंगामें की यह वजह
वरिष्ठ पार्षद कमलेश सोनी ने कहा कि बालोद के इतिहास में पहली बार हो रहा है की सामान्य सभा में 1 से लेकर 19 तक की सूची में 18वें नंबर पर 2022-23 आय-व्यय बजट का अनुमोदन और 2021-22 पुनरीक्षित आय-व्यय बजट का अनुमोदन करने का निर्णय वर्तमान पालिका प्रशासन ले रही है। 2021-22 की आय व्यय बजट की कॉपी विपक्षी पार्षद या किसी भी निर्वाचित जनप्रतिनिधि व मनोनीत प्रतिनिधि को उपलब्ध नहीं कराई गई। सीधे आहूत बैठक में निर्णय को अनुमोदन में तब्दील किया जा रहा है, जो दुर्भाग्यजनक है। सभी विपक्षी पार्षदों ने निर्णय लिया है कि आने वाले दिनों में भी नगर पालिका के ऐसे तानाशाही व दंडात्मक निर्णय का पुरजोर विरोध करेंगे। बालोद की जनता को ठगने वाले पालिका प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन भी किया जाएगा।

बजट में नगरवासियों को मिली ये सौगात
गरीब तबके को नि:शुल्क नल कनेक्शन
तालाबों का जीर्णोद्धार
खेल प्रोत्साहन उद्यान निर्माण व उनका विकास
झुग्गी बस्ती स्वास्थ्य सुधार
सर्व मांगलिक भवन निर्माण
स्वच्छता प्रोत्साहन कार्यक्रम
हाईमास्ट लाइट और ट्रिबुलर पोल की स्थापना
रोड, नाली, पुलिया, व्यवसायिक परिसर का निर्माण

सीएमओ को बताया कांग्रेस का एजेंट
पार्षद कमलेश सोनी, रिच्छेद मोहन कलिहारी ने कहा कि नगर पालिका सीएमओ ने कभी अपना दिमाग लगाकर काम नहीं किया। क्या गलत है, क्या सही, इस बारे में पता नहीं। सीएमओ रोहित साहू कांग्रेस का एजेंट बनकर काम कर रहे हैं।

नगर विकास की कोई कल्पना नहीं
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व भाजपा पार्षद यज्ञदत्त शर्मा ने कहा कि लगातार सामान्य सभा की बैठक अवैधानिक तरीके से की जा रही है। विषय सूची के साथ एजेंडा बार-बार मांग की जाने के बाद भी नहीं दी जा रही है। जिससे बालोद की परिकल्पना और नव निर्माण की पारदर्शिता पर प्रश्नचिन्ह खड़ा है। आपके मन में चोर नहीं है तो मांग के बावजूद क्यों पालन नहीं किया जा रहा है। बजट नगर का विकास नहीं बल्कि नगरवासियों को गुमराह करने वाला है।

भाजपा को नगर विकास से कोई मतलब नहीं
नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने कहा कि दो साल से कोरोना के कारण बजट पेश नहीं कर पाए थे। इस बजट में हर वर्ग को लेकर व नगर विकास की परिकल्पना के साथ बजट पेश किया। विपक्षी भाजपा पार्षदों ने बेवजह बजट का विरोध किया और उठकर चले गए। जानकारी मिली की भाजपा की बैठक है, वहां गए। भाजपा पार्षदों को नगर विकास से कोई मतलब नहीं।