जिला शिक्षा अधिकारी पीसी मर्केले एवं प्रतिनिधि डीपी कोसरे के मार्गदर्शन में मुख्य परीक्षक एवं उपमुख्य परीक्षक के लिए मूल्यांकन कार्य संबंधित विशेष प्रशिक्षण दिया गया। मूल्यांकन केंद्र अधिकारी अरुण कुमार साहू ने बोर्ड के दिशानिर्देशों की जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तर पर मूल्यांकन कार्य के दक्षता विकास के लिए प्रशिक्षण दिया गया। उद्देश्य मूल्यांकन की तकनीकी एवं सिद्धांतों से मूल्यांकनकर्ताओं को परिचित कराना है, जिससे छात्रों के सालभर की मेहनत का आकलन पूर्ण गंभीरता, ईमानदारी एवं निष्पक्षता के साथ किया जाए।