CG Monsoon 2025: मौसम विभाग ने सुकमा, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान जताया।