22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

थ्री स्टार वाले बालोद में सफाई व्यवस्था चौपट, गली-मोहल्लों में दिख रहा कचरा

नगर पालिका ने सफाई के मामले में थ्री स्टार रेटिंग पा ली हो, लेकिन सफाई व्यवस्था की हकीकत कुछ और है। गली-मोहल्लों में कचरा नजर आ रहा है। हर दिन सफाई कराने का दावा पालिका जरूर कर रही है। नगर पालिका अधिकारी का कहना है लोग सफाई व्यवस्था में भागीदारी निभाएं। सफाई के नाम पर हर माह 6 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं।

2 min read
Google source verification
आम लोग भी निभाएं जिम्मेदारी: घर-घर कचरा कलेक्शन करने वाली महिलाओं को देें कचरा

गली-मोहल्लों में दिख रहा कचरा

बालोद. नगर पालिका ने सफाई के मामले में थ्री स्टार रेटिंग पा ली हो, लेकिन सफाई व्यवस्था की हकीकत कुछ और है। गली-मोहल्लों में कचरा नजर आ रहा है। हर दिन सफाई कराने का दावा पालिका जरूर कर रही है। नगर पालिका अधिकारी का कहना है लोग सफाई व्यवस्था में भागीदारी निभाएं। सफाई के नाम पर हर माह 6 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं। पालिका अब नालियों में कचरा फेंकने वालों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। अब तक 20 लोगों से लगभग 2500 रुपए का जुर्माना वसूला गया है।

कचरा देने से दूरी बनाने लगे लोग
2018 में मिशन क्लीन सिटी के अंतर्गत नगर में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए स्वच्छता मित्र महिलाओं की नियुक्ति भी की गई है। ये महिलाएं रोजा 20 वार्डों में रिक्शा लेकर घर-घर कचरा मांगने जाती हैं। अब इन महिलाओं को लोग कचरा देने से मना कर रहे हैं। धीरे-धीरे लोग ही इनसे दूरी बनाकर कचरा सड़क, नाली में फेंक रहे हैं। पालिका को जागरुकता अभियान चलाने की जरूरत है।

नगर में नियमित सफाई, लोग डाल रहें हैं नालियों में कचरा
सफाई निरीक्षक पूर्णानंद आर्य ने बताया कि पालिका नगर की सफाई को लेकर तत्पर है। लोग जागरूक नहीं हो रहे हैं। नगर को साफ रखने महिला समूह की स्वच्छता दीदियों की टीम घर-घर कचरा कलेक्शन करने जाती है। इसके बाद भी लोग कचरा नाली व अपने घर के सामने डाल रहे हैं।

महीने का सफाई शुल्क 30 भी नहीं दे रहे
पालिका हर घर से डोर टू डोर कचरा क्लेशन के लिए प्रति दिन एक रुपए शुल्क लेती है। कई लोग यह कहकर कचरा व रुपए नहीं देते हैं कि स्वच्छता दीदियों को सरकार महीने में वेतन दे रही है। सफाई निरीक्षक ने कहा कि यह राशि महिला समूह नहीं रखती बल्कि पालिका में जमा होती है।

सफाई व्यवस्था पर एक नजर
नगर में कुल वार्ड -20
हर दिन नगर में 3800 किलो कचरा निकलता है।
महीने सफाई के लिए लगभग 6 लाख खर्च होते हैं।
सभी 20 वार्ड के 5439 घरों में कचरा कलेक्शन की योजना।
कई लोग नहीं देते महीने में सफाई के 30 रुपए।
लगभग 4 हजार से अधिक घरों में कचरा कलेक्शन।
20 रिक्शा, 10 टिप्पर, 15 हाथ गाड़ी व एक जेसीबी के भरोसे सफाई व्यवस्था।

नागरिकों को भी करना होगा सहयोग
पालिका सीएमओ रोहित साहू ने बताया कि गलियों व कचरा स्थान पर फेंके गए कचरे की सफाई नियमित कराई जाती है। रही बात नालियों में कचरा फेंकने वालों की तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। साफ -सफाई हम सबकी जिम्मेदारी है। लोग कचरा नाली व गली पर न फेंके। स्वच्छता दीदियों को दें।