
सेमरिया नाला
बालोद. जिस मांग को लेकर जिले के ग्राम बोरी (खपरी) के ग्रामीणों ने 30 साल तक संघर्ष किया। वह अब पूरी होने वाली है। बोरी-सेमरिया नाला पर सेतु निर्माण के लिए मुख्यमंत्री ने 3 करोड़ 10 लाख 86 हजार रुपए की स्वीकृति दी है। इसके लिए मंगलवार को वर्चुअल भूमिपूजन करेंगे। इसे लेकर ग्रामीणों में खुशी है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री व विधायक संगीता सिन्हा का आभार जताया।
ग्रामीणों ने कहा-यह पल ऐतिहासिक
ग्रामीणों व बोरी के सरपंच भूपेंद्र साहू ने कहा कि सेमरिया नाले पर पुल निर्माण के लिए जिला से लेकर राजधानी तक लड़ाई लड़ी। इसके लिए ग्रामीणों ने आंदोलन भी किया। विधायक ने भी लगातार मुख्यमंत्री से संपर्क किया, तब यह सौगात मिली।
सेतु निर्माण के बाद गांव नहीं बनेगा टापू
बारिश के दिनों में गांव टापू बन जाता है। नाले में बाढ़ आने के कारण मार्ग पर आवागमन बंद हो जाता है। वर्तमान में भी इस मार्ग में चार व तीन पहिया वाहनों का आना जाना बंद है। तीन साल से यात्री बसों का संचालन भी बंद है। सेतु निर्माण के बाद गांव बारिश में टापू नहीं बनेगा। यात्री बसों का संचालन भी शुरू हो जाएगा।
मुख्यमंत्री 424.38 करोड़ के 620 कार्यों का करेंगे वर्चुअली लोकार्पण एवं भूमिपूजन
बालोद. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 26 सितंबर को दोपहर 12 बजे जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के 424.38 करोड़ रुपए के लागत से 620 विकास कार्यों लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। वे विधानसभा क्षेत्र संजारी बालोदवासियों को 55.17 करोड़ की लागत से 118 कार्यों का भूमिपूजन एवं 86.96 करोड़ लागत से 148 कार्यों का लोकार्पण सहित कुल 266 कार्यों की सौगात देंगे। विधानसभा डौंडीलोहारा में 48.70 करोड़ से कुल 47 कार्यों का भूमिपूजन एवं 44.29 करोड़ से कुल 90 कार्यों का लोकार्पण सहित 92.994 करोड़ से 137 कार्यों की सौगात देंगे। वे 104.01 करोड़ से कुल 57 कार्यों का भूमिपूजन एवं 85.24 करोड़ से 160 कार्यों का लोकार्पण सहित कुल 189.225 करोड़ रुपए के कुल 217 कार्यों की सौगात देंगे। इस तरह से जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के 207.88 करोड़ के कुल 222 कार्यों का भूमिपूजन एवं 216.49 करोड़ के कुल 398 कार्यों का लोकार्पण करेंगे।
तांदुला इको टूरिज्म पार्क का होगा लोकार्पण
इस दौरान वे तांदुला जलाशय के तट पर नवनिर्मित भव्य एवं मनोरम तांदुला इको टूरिज्म पार्क का लोकार्पण कर बालोद जिले में पर्यटन का विकास एवं विस्तार के लिए महत्वपूर्ण सौगात देंगे। मुख्यमंत्री विधानसभा संजारी बालोद के 7.36 करोड़ लागत से ग्राम सिवनी से कलेक्ट्रेट पहुंच मार्ग एवं 12.91 करोड़ लागत के घोटिया चौक झलमला से कलेक्ट्रेट पहुंच मार्ग का सुदृढ़ीकरण एवं डामरीकरण, 30.68 करोड़ के 16.80 किमी लंबे गुरुर-पड़कीभाट-सनौद मार्ग एवं 13.98 करोड़ के 8.40 किमी कंवर-गोंगरीपार-बासीन-भोथली मार्ग पर पुल-पुलियां का भूमिपूजन व लोकार्पण करेंगे।
गुंडरदेही विधानसभा में ये कार्य होंगे
विधानसभा गुंडरदेही के अंतर्गत 8.65 करोड़ लागत के कुल 7.50 किमी गब्दी-ओड़ारसंकरी-देवगहन मार्ग पुल-पुलिया सहित 9.94 करोड़ के कुल 17.15 किमी लंबे पसौद से सुरेगांव मार्ग का सुदृढ़ीकरण एवं डामरीकरण कार्य का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।
आमबाहरा-सिंघोला मार्ग का होगा निर्माण
डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 9.26 करोड़ के 7.80 किमी लंबे आमबाहरा सिंघोला मार्ग निर्माण कार्य, 12.91 करोड़ के कुल 18.90 किमी लंबे लोहारा से बालोद मार्ग का उन्नयन एवं सुदृढ़ीकरण, 9.15 करोड़ के कुल 2.60 लंबी किमी लंबे पैरी से फुलझर मार्ग निर्माण कार्य पुल-पुलिया एवं 9.29 करोड़ के कुल 3.45 किमी लंबे पैरी मेला आश्रम-चौरेल मार्ग निर्माण कार्य पुल-पुलिया आदि का भूमिपूजन करेंगे।
Updated on:
25 Sept 2023 11:50 pm
Published on:
25 Sept 2023 11:36 pm
बड़ी खबरें
View Allबालोद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
