26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संपवेल निर्माण में फिर आई बाधा, मजदूरी नहीं मिलने से काम छोड़ भागे मजदूर

बालोद जिला मुख्यालय के रहवासियों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के उद्देश्य से पांच साल पहले शुरू कराए गए जल आवर्धन योजना निर्माण अब तक अधर में है। पीएचई विभाग के अधिकारी ने ठेकेदार को हिदायत दी है। अब ठेकेदार को नोटिस देने की तैयारी में है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बालोद

•

image

Niraj Upadhyay

•

Updated: 26 Apr 2019, 8:03 AM IST

 balod patrika, Chhattisgarh, Balod impactful news,

संपवेल निर्माण में फिर आई बाधा, मजदूरी नहीं मिलने से काम छोड़ भागे मजदूर

बालोद. जिला मुख्यालय में शुद्ध जल की आपूर्ति के लिए जिले का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट जल आवर्धन योजना का काम पांच साल बाद भी अधर में है। इस साल भी नगरवासियों को इस योजना में पानी मिल जाएगा इसमें शंका है। किसी न किसी कारण से योजना के पूरे होने में लगातार बाधा आ रही है। इस बार नया मामला सामने आया है। इसके तहत संपवेल के निर्माण में लगे मजदूरों को समय पर मजदूरी नहीं मिलने से लगभग दो दर्जन मजदूर काम छोड़कर चले गए।

काम में तेजी लाने मजदूर बढ़ाने के दिए निर्देश
मामले में विभाग से मिली जानकारी अनुसार ठेकेदार की लापरवाही से योजना के तहत संपवेल के निर्माण में दो दर्जन मजदूर काम पर लगे हैं। पर उन्हें समय पर मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा है। ऐसे में परेशान मजदूर काम छोड़कर चले गए। मामले की जानकारी मिलने पर पीएचई विभाग के ईई ने संपवेल के निर्माण में लगे ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई। निर्माण स्थल पर ही ठेकेदार को साफ कहा कि मजदूर बढ़ाकर काम जल्द से जल्द पूरा कराएं। इस मामले में अब ठेकेदार को पीएचई विभाग नोटिस देने की तैयारी में है।

केवल 5 मजदूरों के भरोसे काम, 20 लोग लौटे
बता दें कि इस संपवेल का निर्माण बीते चार माह से चल रहा है। इस कार्य का ठेका जी मेक्स भिलाई की एजेंसी ने लिया है, पर ठेकेदार ने अपने साथ लाए मजदूरों को समय पर मजदुरी का भुगतान नहीं कर रहा है। बताया जाता है कि संपवेल निर्माण के लिए कुल 25 मजदूर काम कर रहे थे, पर 20 मजदूरों को ठेकेदार ने समय पर भुगतान ही नहीं किया। इसके कारण सभी 20 मजदूर काम छोड़कर वापस घर चले गए।

ईई ने ठेकेदार को लगाई फटकार, कहा जल्द काम पूरा कराएं
मामले में जब ठेकेदार द्वारा मजदूरों को भुगतान नहीं करने की वजह से मजदूरों के काम छोडऩे की जानकारी पीएचई विभाग को मिले तो अधिकारी हड़बड़ाए। विभाग के ईई आरके शुक्ला ने तत्काल निर्माण स्थल पहुंचे और काम की स्थिति का जायजा लिया। उसके बाद मजदूरों की कमी पर ठेकेदार से सवाल-जवाब किए, तो वे जवाब नहीं दे पाए। शुक्ला ने वहीं ठेकेदार को फटकार लगाई। कहा अतिरिक्त कर्मचारी लेकर तत्काल संपवेल के काम में तेजी लाएं। मामले में पीएचई विभाग बालोद के ईई आरके शुक्ला ने कहा धीमी निर्माण गति व लापरवाही के कारण ठेकेदार को नोटिस जारी किया जाएगा। साथ ही ठेकेदार को निर्देश दिया गया है कि अतिरिक्त मजदूर लेकर काम में तेजी लाएं।