
निर्वाचन में लापरवाही, 4 सेक्टर अधिकारी सहित 27 कर्मचारियों को नोटिस
गरियाबंद. लोकसभा निर्वाचन 2019 अंतर्गत मतदान कार्य में लगे चार सेक्टर अधिकारियों को कार्य में लापरवाही बरतने तथा अनुपस्थित 27 मतदान दल अधिकारियों को कलक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम धावड़े ने नोटिस जारी किया है। साथ ही दो दिन के भीतर उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।
सेक्टर अधिकारियों को अपने सेक्टर में स्थित सभी मतदान केन्द्रों में निर्वाचन संबंधी कार्य शांतिपूर्ण सम्पन्न कराकर व आयोग द्वारा अपेक्षित जानकारी को समयावधि में उपलब्ध कराया जाना था। परन्तु मतदान समाप्ति के बाद मतदान सामग्री निर्धारित समयावधि में जमा नहीं किया गया व स्वेच्छाचारिता का परिचय देते हुए अपने निवास स्थल बिना किसी अनुमति के चले गए। यह आचरण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम.03 के तहत कर्तव्य परायणता के विपरीत तथा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 134 के तहत दंडनीय है।
इस संबंध में राजिम विधानसभा अंतर्गत 5. चचैद (श्यामनगर) के सेक्टर अधिकारी आर.के. मिश्रा, बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा अंतर्गत 34. कुम्हडईखुर्द के सेक्टर अधिकारी जेआर रजक, 33. देवभोग के सेक्टर अधिकारी विश्राम टंडन तथा 25. मुडग़ेलमाल के सेक्टर अधिकारी डी.पी.् सारथी को नोटिस जारी किया गया है।
इसी तरह राजिम विधानसभा क्षेत्र के मतदान दल में संलग्न व रिजर्व रखे गए 21 मतदान कर्मियों को अपने कर्तव्य से अनुपस्थित रहने के कारण नोटिस जारी किया गया है। जिनमें पीठासीन अधिकारी प्रभुराम, निर्मल सिंह, भागवत राम, रमेश कुमार, कृपाराम ध्रुव, धजाराम राठौर, जगदीश सिंह सिकरवार, मेहत्तर राम यादव तथा मतदान अधिकारी गजानन, विभीषण, विजय शंकर, राजेन्द्र कुमार, सतीश, शंकर लाल, लीलाराम साहू, सुब्रत रंजन तिवारी, शशि शेखर पांडे, दया सागर गजेन्द, कल्याण सिंह मांझी, हेमेन्द्र कुमार साहू व डिलेश्वरी साहू शामिल हैं।
बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र से 6 अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया हैं। जिनमें पीठासीन अधिकारी मिलाप राम सोरी तथा मतदान अधिकारी भागवत राम साहू, राकेश कुमार मसीह, अक्षय प्रताप भदोरिया, भोजलाल सागर वं दालुराम कमार शामिल हैं।
Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..
CG Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.
Published on:
25 Apr 2019 05:39 pm
बड़ी खबरें
View Allगरियाबंद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
