
नामांकन के बहाने कांग्रेस ने किया शक्ति प्रदर्शन।
बालोद. बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बालोद पहुंचे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कांग्रेस के तीनों प्रत्याशी डौंडीलोहारा से अनिला भेंडिया, संजारी बालोद से संगीता सिन्हा व गुंडरदेही से कुंवर सिंह निषाद का नामांकन जमा कराया। नामांकन के बहाने शक्ति प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सीधे कलेक्ट्रेट पहुंचे। उनके साथ तीनों प्रत्याशियों ने नामांकन जमा किया। फिर जिला मुख्यालय के सरदार पटेल मैदान में सभा हुई।
छत्तीसगढ़ का विकास कांग्रेस के 5 साल के कार्यकाल में हुआ
मुख्यमंत्री ने कहा कि आप खुद देखिए भाजपा के शासन काल में 15 साल छत्तीसगढ़ में क्या हुआ। छत्तीसगढ़ का विकास सिर्फ कांग्रेस के कार्यकाल में हुआ है। भाजपा के चाउर वाले बाबा ने सिर्फ घोटाला किया। किसानों को ठगा गया, बोनस नहीं दिया। जब हमने केंद्र सरकार को बोनस के लिए पत्र लिखा तो कोई जवाब नहीं आया। केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ का विकास नहीं होने दे रही। हमने कई बाधाओं को पार कर छत्तीसगढ़ का विकास करने में कोई कमी नहीं की। उन्होंने कहा कि इस बार भी किसानों का कर्ज माफ करेंगे। किसानों के कर्ज माफी करने की घोषणा से भाजपाइयों के पेट में दर्द होता है।
बिना कारण भाजपा ईडी को भेजती है
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के पास कोई काम नहीं है। पूरे देश में सबसे ज्यादा ईडी छत्तीसगढ़ की गलियों में घूमी है। ईडी को यहां भेजकर जनता को परेशान किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के विकास में कोई गड़बड़ी नही हुई है इसलिए हम
नहीं डरते।
रूठे को मनाएंगे और मिलकर चुनाव लड़ेंगे
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी चयन के बाद आरोप प्रत्यारोप कभी दौर चल रहा है। कई कार्यकर्ता रूठे हैं। रूठे कार्यकर्ताओं व नेताओं को मनाएंगे और मिलकर काम करेंगे।
जगह-जगह बैरिकेडिंग लोग परेशान होते रहे
मुख्यमंत्री के आगमन के कारण जगह-जगह सुरक्षा के नाम पर बैरिकेडिंग की गई थी। इस वजह से लोगों को काफी परेशानी हुई। मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि पांचवीं घोषणा राहुल गांधी आएंगे, तब करेंगे। कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर आदि उपस्थित रहे।
आयोग ने सभा की कराई वीडियोग्राफी
इधर आचार संहिता लागू होने के कारण निर्वाचन आयोग भी सख्त है। आयोग की टीम ने कार्यक्रम की वीडियोग्राफी कराई है।
भाजपा का आज शक्ति प्रदर्शन, तीनों प्रत्याशी जमा करेंगे नामांकन
बालोद. बुधवार को कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सभा के बाद उसी सरदार पटेल मैदान में भाजपा गुरुवार को सभा होगी। सुबह 11 बजे तीनों विधानसभाओं संजारी बालोद विधानसभा से प्रत्याशी राकेश यादव, डौंडीलोहारा विधानसभा से प्रत्याशी देवलाल ठाकुर, गुंडरदेही विधानसभा से वीरेंद्र साहू एक साथ शक्ति प्रदर्शन करते हुए नामांकन जमा करेंगे।
रैली में शामिल होंगे छत्तीसगढ़ सह प्रभारी
नामांकन रैली में भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन, कांकेर सांसद मोहन मंडावी, केंद्रीय संभाग प्रभारी दुर्ग संभाग रविंद्र कुमार राय शामिल होंगे। भाजपा नेता, प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन करेंगे और कलेक्ट्रेट में नामांकन जमा करेंगे। रैली फव्वारा चौक, पुराना बस स्टैंड, सदर रोड, रामदेव चौक, मधु चौक, जय स्तंभ चौक से सरदार पटेल मैदान में पहुंचेगी, जहां आमसभा होगी।
तीनों सीट से 2-2 अभ्यर्थियों ने जमा किया नामांकन
बालोद. विधानसभा आम निर्वाचन के अंतर्गत जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए 2-2 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 59 संजारी बालोद, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 60 डौंडीलोहारा एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 61 गुंडरदेही के लिए 2-2 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया है। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 60 डौंडीलोहारा के लिए एक एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 61 गुंडरदेही के लिए 6 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र लिया है।
तीनों विधानसभा में इन्होंने भरे नामांकन
संजारी-बालोद : संगीता सिन्हा (इंडियन नेशनल कांग्रेस), राकेश कुमार यादव (भाजपा)
डौंडीलोहारा: अनिला भेंडिया (इंडियन नेशनल कांग्रेस), देवलाल ठाकुर (भाजपा)
गुंडरदेही : कुंवर सिंह निषाद (इंडियन नेशनल कांग्रेस), कल्पना देवी (निर्दलीय)
इन्होंने लिए चुनाव लडऩे नामांकन फॉर्म
डौंडीलोहारा : छाया देवी टेकाम (निर्दलीय)
गुंडरदेही : संदीप कुमार बेलचंदन (जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी), रमन कुमार साहू (निर्दलीय), योगेंद्र कुमार उइके (निर्दलीय), विष्णु प्रसाद साहू (निर्दलीय), शिव कुमार धरमगुड़े (भाजपा), पोषण लाल देवांगन (भाजपा)।
Published on:
25 Oct 2023 11:22 pm
बड़ी खबरें
View Allबालोद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
