
नालियों की सफाई नहीं हो रही
बालोद. जिला मुख्यालय में नालियों का हाल-बेहाल है। नालियों की सफाई नहीं हो रही है। साथ ही टूटी नालियों की मरम्मत भी नगर पालिका नहीं करा रही। जगह-जगह नाली के चेंबर खुले हैं। कुछ तो राहगीरों के लिए खतरा बन गए हैं।
बस स्टैंड में एक माह से चेंबर टूटे
नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी सभी को जानकारी है, लेकिन पालिका के जिम्मेदार अधिकारी मरम्मत की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। बस स्टैंड से गुजरी नाली गंदगी से जाम है। सफाई नहीं होने से बदबू उठ रही है। नाली में दो बड़े गड्ढे से कभी भी दुर्घटना हो सकती है।
नगर की सुंदरता पर गंदगी बनी दाग
नगर की स्वच्छता दीदियां घर-घर जाकर कचरा कलेक्शन कर रही है। सफाई कर्मियों की बदौलत ही शहर साफ-सुथरा है। शहर में कुछ ऐसी जगह है, जहां कई दिनों से सफाई नहीं हुई है। सफाई नहीं होने से गंदगी शहर की सुंदरता पर दाग लगा रही है।
झूठे बर्तनों को धो कर नाली में फेंक रहे
संजारी क्लब के पास चौपाटी बनाई गई है। दुकानदार कचरा व झूठे अपशिष्ट को नाली में ही फेंक रहे हैं। इसी नाली के किनारे विभागीय बंगले व कार्यालय भी है। काफी दिनों पानी जाम होने से बदबू उठ रही है।
सफाई सबकी जिम्मेदारी
नगर पालिका के सफाई निरीक्षक पूर्णा नंद आर्य ने कहा कि टीम लगातार सफाई करती है। जहां सफाई नहीं हुई है, वहां भी सफाई की जाएगी। सफाई में सभी को जिम्मेदारी निभानी चाहिए। नालियों में कचरा नहीं डाले।
Published on:
12 Oct 2023 12:04 am
बड़ी खबरें
View Allबालोद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
